फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smart road not completed even after one year of deadline

Shahjahanpur News: समयसीमा गुजरने के एक साल बाद भी पूरी नहीं स्मार्ट रोड

Wed, 03 Apr 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Smart road not completed even after one year of deadline
शाहजहांपुर। महानगर की पहली स्मार्ट रोड का काम समयसीमा गुजरने के एक साल बाद भी अधृरा है। पहले अंडरपास न हटने का पेच बताया जा रहा था। अब शासन से बजट न मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में यहां से गुजरने वालों को धूल फांकनी पड़ रही है। अंधेरे के कारण रात में यहां से निकलने से भी लोग डरते हैं।
विज्ञापन


सुभाषनगर से रिंग रोड होकर नगरिया मोड़ जाने वाले रास्तों को जोड़ने के लिए करीब एक किमी स्मार्ट रोड के निर्माण का जिम्मा वर्ष 2022 की शुरुआत में पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया था, जिसको मार्च 2023 तक पूरा करने का समय पीडब्ल्यूडी को दिया गया था, लेकिन अब मार्च 2024 भी बीत गया, लेकिन स्मार्ट रोड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

हालांकि पहले स्मार्ट रोड का कार्य रेलवे का अंडरपास न हट पाने की वजह से अटका रहा, जिस पर दिसंबर 2023 तक निर्माण पूर्ण करने का समय बढ़ाया गया। अब कार्य पूर्ण होने में क्या समस्या आ रही है, इस पर अधिकारी कुछ स्पष्ट जवाब ही नहीं दे पा रहे हैं। अब भी करीब 20 फीसदी काम अटका हुआ है। लोगों को नगरिया मोड़ होकर बरेली जाने वालों को तकलीफ भी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बिजली का काम करने को टेंडर की प्रक्रिया भी अटकी
रेलवे के अंडरपास को हटाए जाने के बाद स्मार्ट रोड को रिंग रोड से जोड़ने के लिए बीच में एक टुकड़ा बचा है। इसके लिए पहले नाला और फुटपाथ के निर्माण का कार्य काम चल रहा है। उसके बाद रोड बनाई जाएगी। वहीं अभी बिजली का काम शुरू करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी अटकी हुई थी।

-----

कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी की ओर से स्मार्ट रोड के निर्माण में देरी को लेकर बातचीत की जाएगी। शासन की ओर से कुछ बजट मिलने में भी समस्या आ रही थी, जोकि पीडब्ल्यूडी को प्राप्त होना है। कार्य को शीघ्र पूरा किए जाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed