फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smart road, multi-storey car parking will be available before elections

Shahjahanpur News: चुनाव से पहले मिल जाएगी स्मार्ट रोड, बहुमंजिला कार पार्किंग

Mon, 05 Feb 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Smart road, multi-storey car parking will be available before elections
निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय शाहजहांपुर। संवाद
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्मार्ट रोड और बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इन्हें जनता को समर्पित करने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्य में भी तेजी आई है। दो ओवरहेड टैंक भी हस्तांतरित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

-----
स्मार्ट रोड पर बिजली का काम होना बाकी


सुभाषनगर से रिंग रोड तक स्मार्ट रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी करवा रहा है। इस स्मार्ट रोड का निर्माण साल 2023 में पूरा होना था, लेकिन अब इसे लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। मार्ग का 90 फीसदी कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है। यहां सिर्फ बिजली का काम होना बाकी है।
विज्ञापन


------

हनुमत धाम मार्ग पर जाम से मिलेगा छुटकारा

हनुमत धाम के पास बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण कार्य सीएंडडीएस उप्र जल निगम की ओर से करवाया जा रहा है। इसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसे हैंडओवर करने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्किंग बनने के बाद मार्ग पर जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। इस परियोजना के लिए 5.669 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी, 5.385 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नगर निगम के नए कार्यालय का होगा लोकार्पण

राज्य सेक्टर कार्यक्रम योजना के तहत ही नगर निगम की ओर से 43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये की लागत से नए कार्यालय भवन का निर्माण न्यू सिटी ककरा में करवाया जा रहा है। इसके ग्राउंड फ्लोर का स्ट्रक्चर पूरा हो गया है। फिनिशिंग का कार्य बाकी है। अभी प्रथम तल का कार्य कराया जा रहा है। जून 2024 तक कार्य पूर्ण कराने का समय दिया गया है, लेकिन उससे पहले ही लोकार्पण किए जाने की संभावना है।
-------
अमृत भारत योजना के प्रथम चरण का काम पूरा

अमृत भारत योजना के तहत प्रथम चरण में जलापूर्ति के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च कर छह ओवरहेड टैंकों का निर्माण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करवाया गया था। इनमें से चार ओवरहेड टैंक नगर निगम के जलकल विभाग को हैंडओवर किए जा चुके है जिनसे जलापूर्ति की जा रही है। जबकि दो ओवरहेड टैंकों को हैंडओवर नहीं किया गया है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि दो ओवरहेड टैंक की टेस्टिंग चल रही है, जिसमें कई जगह पर लीकेज मिलने पर उनको ठीक कराया जाता है। एक माह में यह ओवरहेड टैंक भी जल निगम नगर निगम को हस्तांतरित कर देगा।
-------

बालिका इंटर कॉलेज बनकर तैयार

अल्पसंख्यक विभाग की निगरानी में अजीजगंज में बन रहा बालिका इंटर कॉलेज लगभग तैयार है। निगोही में तिलहर मार्ग पर पॉलिटेक्निक का काम भी पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से भावलखेड़ा में दो, मदनापुर, खुटार और कटरा में बन रहे एक-एक विद्यालय में इस साल शिक्षण शुरू होने की संभावना है।

-------
बहुमंजिला कार पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है। इसको हस्तांतरित करने की तैयारी चल रही है। स्मार्ट रोड और नगर निगम कार्यालय का कार्य भी अंतिम पड़ाव पर है। अधिसूचना जारी होने से पहले इनका लोकार्पण हो सकता है।
- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (निर्माण), नगर निगम

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय शाहजहांपुर। संवाद

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय शाहजहांपुर। संवाद

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय शाहजहांपुर। संवाद

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय शाहजहांपुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed