फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smart Meters: 69,000 Consumers Relieved from the Burden of Recharging... Bills Will Now Be Issued.

स्मार्ट मीटर : 69 हजार उपभोक्ताओं को रिचार्ज से मिला छुटकारा...अब बिल आएगा

Tue, 05 May 2026 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Smart Meters: 69,000 Consumers Relieved from the Burden of Recharging... Bills Will Now Be Issued.
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर के प्री-पेड होने के बाद आने वाली दुश्वारियों से जिले के 69 हजार उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने से मुक्ति मिल जाएगी। आमजन की समस्या को देखते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार की शाम को प्री-पेड व्यवस्था को खत्म करने और हर महीने बिल बनने की जानकारी दी। इस फैसले से लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब सवा चार लाख उपभोक्ताओं में 69 हजार लोगाें के घराें और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इन मीटरों में अधिकतर प्री-पेड कर दिए गए हैं। इनमें रिचार्ज की व्यवस्था होने के चलते बिजली ऑटो कट हो जाने से लोग काफी खफा थे।
विज्ञापन

मीटर तेज चलने और खपत के मुकाबले ज्यादा बिल आने की शिकायतें लेकर लोग पहुंच रहे थे। आर्थिक रूप से कमजोर व अशिक्षित लोग रिचार्ज कराने के लिए परेशान हो रहे थे। दूसरी ओर रिचार्ज कराने के तुरंत बाद बिजली भी नहीं जुड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर जिले में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न संगठनों ने विरोध दर्ज कराते हुए राहत देने की मांग की थी। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में स्मार्ट मीटर को लेकर हुए विरोध के बाद ऊर्जा मंत्री ने सोमवार की शाम को प्री-पेड वाली व्यवस्था को खत्म कर पूर्व की तरह बिल आने की बात कही है। इससे लोगों को राहत मिली है।
-
मीटर रीडरों को फिर मिल सकता है काम
प्री-पेड मीटर होने के कारण मीटर रीडरों के रोजगार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। नगर में 47 के सापेक्ष 31 ही मीटर रीडर रह गए। बिलिंग व्यवस्था लागू होने से हटाए गए कर्मियों को फिर से रोजगार मिलने का अनुमान है। हालांकि, अधिकारी आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं।
-
ऊर्जा मंत्री ने प्री-पेड व्यवस्था को खत्म करने के लिए घोषणा की है। इसका अभी कोई पत्र नहीं आया है। संभावना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर जल्द ही दिशा-निर्देश आ जाएंगे।

-अनुज प्रताप सिंह, एसई
------------------------
स्मार्ट मीटर में प्री-पेड व्यवस्था को खत्म करने पर व्यापारी खुश



शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें स्मार्ट मीटर में प्री-पेड व्यवस्था को खत्म किए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया गया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि विद्युत निगम को सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर को हटाकर उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए। प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए थे। जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे का बहुत कम समय में निर्माण पूरा कर उद्घाटन करके व्यापारी समाज को व्यापार में वृद्धि के लिए काफी राहत प्रदान की है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पाइप लाइन लीक होने का मुद्दा उठाया। बताया कि लीक पाइप लाइन की मरम्मत किए बिना ही छोड़ दिया गया। जिला महामंत्री नाजिम खान, सुल्तान अहमद, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अतुल गुप्ता, सतनाम चावला, कमाल फहीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed