फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smart meter... Explanation sought from the implementing agency on irregularities

Shahjahanpur News: स्मार्ट मीटर...अनियमितता पर कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगा

Wed, 01 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Smart meter... Explanation sought from the implementing agency on irregularities
शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में अनियमितता सामने आने के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुराने केबल पर मीटर जोड़ने समेत कई शिकायतें आने पर नोडल अधिकारी एक्सईएन मीटर सुभाष चंद्र ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले में चार लाख 12 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए इंटेल स्मार्ट कंपनी को जिम्मा दिया गया है। अगस्त में एसई जेपी वर्मा ने अपने कार्यालय में मीटर लगाकर शुभारंभ किया था। उस समय कार्यदायी संस्था को अमार्ड केबल और मीटर निशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश थे। पांच महीने के बाद मात्र सात हजार मीटर ही स्मार्ट हो सके। मीटर लगने के दौरान ही गड़बड़ी सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन

28 दिसंबर को नोडल अधिकारी ने पुवायां टाउन का निरीक्षण किया। वहां दो उपभोक्ताओं के परिसर में कम लंबाई के केबल पर स्मार्ट मीटर लगा मिला। बीच में पुराने केबल से जोड़ लगा दिया। दूसरे उपभोक्ता का मीटर लाइन से जोड़ने के बजाये कटिया की तरह फंसा मिला। सीलिंग प्रमाण पत्र भी पूर्ण रूप से नहीं भरे थे। उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर तक नहीं कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर के अंदर मीटर लगाने की मनाही के बावजूद लगा दिया। नई केबल को पोल से लपेट कर नहीं बांधा गया। सीधे तार या बंच केबल से जोड़ दिया। इससे तार टूटने की आशंका है। पुवायां में इतनी गड़बड़ी मिलने के बाद एक्सईएन मीटर ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि शहरी व अन्य ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर लगना बाकी है। कंपनी नियमों का पालन नहीं कर रही है।
-------------
-हर सप्ताह स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य की समीक्षा करते हैं। कंपनी द्वारा अनियमितता की जानकारी मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
जेपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed