{"_id":"68af53fd442466ad500d9e35","slug":"smart-city-main-road-becomes-a-pond-difficult-to-get-out-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151337-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी : प्रमुख सड़क बनी तालाब, निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी : प्रमुख सड़क बनी तालाब, निकलना मुश्किल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर भरा पानी। संवाद
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी की बदहाल स्थिति की सूरत रोडवेज बस अड्डे के पास देखने को मिल जाएगी। नाले के पानी का निकास न होने के चलते सड़क तालाब बन गई है। इसके चलते लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। जलभराव होने से दुकानों पर ग्राहक तक नहीं आ रहे हैं।
पिछले करीब 20 दिन से जाम से जूझ रहे लोगाें को कई दिन से जलभराव से जूझना पड़ रहा है। रोडवेज बस अड्डे के पास नाले पर दुकानें बनी होने के चलते जल की निकासी नहीं हो पा रही है। बताते हैं कि नाले चोक होने के कारण पानी पास नहीं होने से सड़क पर बह रहा है। यहां पर होटल के साथ ही खान-पान व शराब की दुकान हैं। इन दुकानों से ग्राहक गायब हो गए हैं।
इसी मार्ग से जीएफ कॉलेज, सेंट पॉल्स स्कूल समेत कई स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का आना-जाना भी होता है। रोडवेज और रेलवे स्टेशन के लिए यात्री जाते हैं। उसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई दिन से हो रहे जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने से दुकानदारों के साथ ही गुजरने वाले आमजन भी काफी ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
पानी भरने से सड़क भी उखड़ने लगी
पिछले कई दिन से सड़क पर पानी भरने से स्थिति बदहाल होने लगी है। यहां पर सड़क भी उखड़ने लगी हैं। कई जगह पर गड्ढे हो गए हैं। जिसमें लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।