फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six-year-old girl raped at a wedding ceremony, admitted to hospital

Shahjahanpur News: शादी समारोह में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl raped at a wedding ceremony, admitted to hospital
शाहजहांपुर। गांव में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई मासूम हैवानियत का शिकार हो गई। दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बच्ची बुरी तरह से दहशत में है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की छह साल की बच्ची गांव में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में अपने परिजनों के साथ गई थी। रात में दस बजे तक वह डीजे पर डांस करती रही। इसके बाद लापता हो गई। थोड़ी देर बाद बच्ची खेतों की ओर से खून से लथपथ घर पहुंची और बेहोश हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी हालत देखकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह एसपी राजेश द्विवेदी और सीओ सदर प्रयांक जैन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की है, लेकिन सदमे में होने के कारण बच्ची कुछ बता नहीं पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि बच्ची को लेकर कौन खेत की ओर गया था। बच्ची के साथ डांस कर रहे बच्चों से भी पूछताछ की गई, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जल्द आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नोएडा में बंडा के युवक ने की युवती से दुष्कर्म की कोशिश



- उत्तराखंड की युवती ने परिवार के साथ बंडा थाने आकर दी तहरीर



संवाद न्यूज एजेंसी



बंडा। उत्तराखंड से नोएडा अपनी रिश्तेदारी में गई युवती को वहां मजदूरी करने गए कस्बे का एक युवक बहाना करके एक सुनसान गोदाम में ले गया। आरोप है कि वहां उसने युवती को नशा सुंघाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर वह भाग गया। मंगलवार को युवती ने परिवार सहित बंडा थाने आकर घटना की तहरीर दी।



उत्तराखंड के नानकमत्ता क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा के सेक्टर 63 में रह रहे अपने बहन-बहनोई के पास मेहमानी में गई थी। वहां बंडा के एक मोहल्ले के आरोपी का उसके बहनोई के यहां आना-जाना था। सोमवार को आरोपी उसे नोएडा में बनी एक गोदाम में बहलाकर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के अनुसार, आरोपी ने कोई नशीली चीज सुंघाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की।




युवती के अनुसार, उसे नशा नहीं चढ़ा। उसने शोर मचाया तो मौके पर काफी लोग पहुंच गए। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला। मंगलवार सुबह घरवालों के साथ यहां आई युवती ने युवक के परिवार वालों से शिकायत करके काफी हंगामा किया। बाद में थाने जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक युवती का रिश्तेदार बताया जाता है। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला के अनुसार, तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed