फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six trains will have additional sleeper coaches for the convenience of passengers.

Shahjahanpur News: यात्रियाें की सुविधा के लिए छह ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

Fri, 06 Mar 2026 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Six trains will have additional sleeper coaches for the convenience of passengers.
शाहजहांपुर। होली के बाद ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शाहजहांपुर से गुजरने वाली छह ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की घोषणा की है। कोच लगने से यात्रियों को लाभ होगा। उन्हें आसानी से आरक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए मुरादाबाद मंडल से संचालित 14207 दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस में सात से 13 मार्च, 14208 में दस से 16 मार्च, 14205 अयोध्या कैंट दिल्ली एक्सप्रेस में नौ से 15 मार्च और 14206 दिल्ली अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में आठ से 14 मार्च, 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस में सात से नौ मार्च व 13 मार्च, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में आठ से दस मार्च और 14 मार्च को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इस आशय का पत्र मुरादाबाद मंडल से सीनियर डीसीएम ने जारी किया है।
विज्ञापन

--
हरिद्वार के लिए उमड़ रही भीड़, कोच बढ़ाने की मांग
बनारस से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। 15 बोगी की ट्रेन में यात्रियाें को जगह मिलना मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते उन्हें दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे में हरिद्वार जाने वालों को दिक्कत आ रही है। यात्रियों ने ट्रेन में कोच बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरकुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों के चालान किए
शुक्रवार को मुख्य गेट के पास वाहन खड़े करने पर जीआरपी ने चालान किए। इसमें अधिकतर लोग करीबी व रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए आए थे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed