{"_id":"68ffb03ce5a546a3f60afa70","slug":"six-people-injured-in-a-clash-between-two-rival-groups-three-in-critical-condition-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-156090-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रंजिशन दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रंजिशन दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
निगोही। चकौरा पूर्वी गांव में सोमवार को सुबह रकम के लेन-देन को लेकर उपजी रंजिश में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। तीन घायलों को सीएचसी पर उपचार देने के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांंच शुरू कर दी है।
गांव के सर्वेश कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है पुरानी रंजिश को लेकर गांव की प्रधान कांति देवी के पति सर्वेश कुमार, सतीश कुमार, शिशु कुमार, रिंकू और आशीष ने सोमवार सुबह उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उनके भाई दिवाकर और विपिन को पीटकर घायल कर दिया।
मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों के आने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गए। दूसरी ओर, परसरा परसरी की ग्राम प्रधान कांति देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पति सर्वेश के दिवाकर पर 50 हजार रुपये बकाया थे। पति ने रकम वापस मांगी तो दिवाकर और उनके भाई विपिन रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के अनुसार इसी रंजिश में सोमवार को गांव के प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी पर प्लास्टर करने गए मजदूरों को दिवाकर, विपिन, सर्वेश, संजय, रामरतन, अरविंद, रामानंद, हेतकली, सीमा, मीना, लक्ष्मी व चार अज्ञात लोगों ने काम करने से रोक दिया।
मजदूरों से सूचना पाकर पति मौके पर गए तो उन पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पति को बचाने गए शिशुपाल, सतीश कुमार, पिंकू, उदयवीर को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, प्रधान के पति सर्वेश, सतीश कुमार और शिशु कुमार को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।