{"_id":"695ab9bfe0d7cddcfd0c1788","slug":"six-people-including-two-couples-were-injured-in-a-fight-over-a-trivial-matter-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-162165-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मामूली बात पर मारपीट में दो दंपती समेत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मामूली बात पर मारपीट में दो दंपती समेत छह लोग घायल
विज्ञापन
कलान। झकरेली गांव के मजरा लगैला नगला में रविवार को सुबह संकरे मार्ग पर आमने-सामने आई बाइकें पहले निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के दो दंपती समेत उनके पुत्र-पुत्री घायल हो गए। घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झगड़े की शुरुआत रामबाबू वर्मा और राम लखन वर्मा के बीच कहासुनी से हुई। इसी दौरान दोनों पक्षों के कई लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। रामबाबू की पत्नी रामरती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति बाइक से पुत्र सुरजीत के साथ धान कुटाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी राम लखन ने मारपीट कर उन्हें, उनके पति और पुत्र को पीटकर घायल कर दिया।
राम लखन ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि बाइक के लिए रास्ता देने के लिए कहने पर रामबाबू आदि ने मारपीट कर उन्हें, उनकी पत्नी पूनम और पुत्री नीतू को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराने के साथ जांच की जा रही है। संवाद