{"_id":"69790d99389298064c030e1d","slug":"six-people-including-the-husband-and-other-members-of-the-in-laws-family-have-been-named-in-the-dowry-harassment-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164029-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद
विज्ञापन
तिलहर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में सलेमाबाद पट्टी उर्फ खनपुरा गांव की कंचन ने पति और सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा निवासी राहुल शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक, जेनरेटर और मकान बनाने को पांच लाख रुपये की मांग करके मारपीट करने लगे। उनका आरोप है कि पति ने शादी में दी गई बाइक और दहेज का अन्य सामान बेच दिया।
बाद में उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति सहित ससुर रमेश शर्मा, सास मीरा देवी, जेठ सोनू शर्मा, जेठानी ममता शर्मा और देवर अतुल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है। संवाद