फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six months after marriage, a married woman died under suspicious circumstances at her parents' home.

Shahjahanpur News: शादी के छह महीने बाद विवाहिता की मायके में संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 28 Nov 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Six months after marriage, a married woman died under suspicious circumstances at her parents' home.
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। गांव सहमपुर निवासी अजयपाल की 18 वर्षीय विवाहित पुत्री छाया की मायके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने बोलेरो गाड़ी से शव ले जाकर ढाई घाट पर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया। इधर, किसी के हत्या की सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिता से पूछताछ की। पिता का कहना है कि सांप के डसने से बेटी की मौत हुई है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले अजयपाल ने छह महीने पहले जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव पलियुरा निवासी राजकुमार उर्फ शंकर के साथ बेटी छाया का विवाह किया था। शादी के बाद से छाया अपने पति के साथ पंजाब के साथ एक ईंट भट्ठे पर रहने लगी। 15 दिन पहले छाया को उसका पति मायके में छोड़ गया था। बृहस्पतिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अजयपाल ने अपने भाई और भतीजे की मदद से किसी को सूचना दिए बिना शव ले जाकर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया। इधर किसी ने पुलिस को विवाहिता की हत्या की सूचना दी। जिस पर देर शाम को पुलिस गांव पहुंची और माता-पिता व बोलेरो के चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि हत्या की सूचना पर छाया के माता-पिता से पूछताछ की जा रही है। मृतका के पति को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

--
महिला मित्र के चलते मारपीट करता था राजकुमार
मृतका की मां बब्बो ने बताया कि छाया और राजकुमार में आए दिन विवाद होता था। आरोप लगाया कि दामाद का महिला मित्र से चक्कर है। इसी कारण पति उसे मायके छोड़ गया था। छाया भी दोबारा जाने से मना कर रही थी। बब्बो के अनुसार, पति छाया से मजदूरी कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed