{"_id":"660d257db76eff1bdf06a877","slug":"six-month-old-girl-dies-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-in-shahjahanpur-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थिति में छह माह की बच्ची की मौत, गले पर निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थिति में छह माह की बच्ची की मौत, गले पर निशान, हत्या की आशंका
Wed, 03 Apr 2024 03:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Apr 2024 03:16 PM IST
सार
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में छह महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रहती थी। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में गांव उल्लिया निवासी शिवम कुमार की छह माह की बेटी निहारिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी ननिहाल में थी। उसके गले में निशान मिलने पर पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
खेतीबड़ी करने वाले शिवम पाल की शादी करीब दो साल पहले बंडा थाना क्षेत्र के सिंगापुर निवासी राजबेटी के साथ विवाह हुआ था। वह होली से पहले अपनी छह महीने की बेटी को लेकर 21 मार्च को अपने मायके आई थी। इस बीच उसने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच और बयान के लिए शिवम को मंगलवार को थाने बुलाया था।
विज्ञापन
CM Yogi: बरेली मंडल में सीएम योगी का दिखा अलग-अलग अंदाज, शिवपाल को प्रत्याशी बनाने पर ली चुटकी
विज्ञापन
इस बीच उसके साले ने निहारिका की मौत की सूचना शिवम को दी। सूचना पर शिवम व उनके परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो बेटी के गले में निशान देखकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।