फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi: बरेली मंडल में सीएम योगी का दिखा अलग-अलग अंदाज, शिवपाल को प्रत्याशी बनाने पर ली चुटकी

Wed, 03 Apr 2024 10:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath addressed enlightened conference in Bareilly budaun
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली मंडल की तीन लोकसभा सीटों पर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। सबसे पहले पीलीभीत में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा के कार्यकाल की याद दिलाई। 



बदायूं में सपा की ओर से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की जगह शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर चुटकी ली। उनके मैदान छोड़ने का जिक्र कर प्रबुद्ध वर्ग को समझाया। बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री ने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के मुद्दे से हिंदुत्व को धार दी।

मुख्यमंत्री ने तीनों लोकसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिये भाजपा के पक्ष के माहौल बनाने के साथ ही विपक्ष पर जमकर शब्दबाण चलाए। शहर के गण्यमान्य लोगों की मनोस्थिति को भांपते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों को भी धार दी। पीलीभीत के ईको टूरिज्म के साथ मेडिकल काॅलेज, सड़कों और पुलों के प्रस्तावों की स्वीकृति का जिक्र कर सरकार के विकासवाद को जनता के सामने रखा।

cm yogi adityanath addressed enlightened conference in Bareilly budaun
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के सबसे बड़े मुद्दे मानव-वन्यजीव संघर्ष को छेड़कर सरकार की ओर से कराई जा रही खेतों के किनारे बिजली के तारों की फेंसिंग का जिक्र किया।  बदायूं में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के मैदान से हटने और शिवपाल सिंह यादव के टिकट पर मचे घमासान के बीच उन्होंने सपा पर हमला बोला। 
cm yogi adityanath addressed enlightened conference in Bareilly budaun
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बरेली में दिन की अंतिम सभा में उन्होंने विपक्ष की तुष्टीकरण की नीति और भाजपा के भारतीय आस्था के सम्मान के जरिये हिंदुत्व का मुद्दा उठाते हुए प्रबुद्ध वर्ग को साधने का प्रयास किया। उन्होंने मतदान करने और लोगों को जागरूक करने की अपील कर मत प्रतिशत को बढ़ाने के अभियान को भी धार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath addressed enlightened conference in Bareilly budaun
बरेली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
हमने माफिया को उनकी जगह पहुंचाया 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि हमने माफिया को उनकी जगह पहुंचाया। हर-हर बम-बम के साथ धार्मिक यात्राएं आगे बढ़ रही हैं। हर मोर्चे पर मोदी की गारंटी ने भारतवासियों को आश्वस्त किया है। देश को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया। सुरक्षा का वातावरण दिया और नौजवानों के लिए आजीविका की व्यवस्था दी। इससे वैश्विक मंच पर देश की नई छवि उभरी है।
 
विज्ञापन
cm yogi adityanath addressed enlightened conference in Bareilly budaun
सीएम के कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्धजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यहां तीसरे चरण में चुनाव है पर गर्मी की परवाह किए बगैर मतदान करना है और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना है। लोगों को मतदान स्थल तक ले जाने की व्यवस्था करेंगे। अलग-अलग क्षेत्र में लोगों की अपनी भूमिका है। अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए हमें सबको मतदान के लिए तैयार करना है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed