{"_id":"69503927efb5a6159f0e79a4","slug":"six-lakh-rupees-were-taken-in-the-name-of-investment-and-another-274-lakh-rupees-were-stolen-by-hacking-a-mobile-phone-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-161539-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निवेश के नाम पर छह लाख व मोबाइल हैक कर 2.74 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निवेश के नाम पर छह लाख व मोबाइल हैक कर 2.74 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साइबर थाने में धोखाधड़ी के दो मामले पहुंचे। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हद्दफ निवासी मोहम्मद शादमान ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने निवेश करके ट्रेडिंग के कई नाम पर मोटा लाभ पहुंचाने की बात की। इसके बाद एक लिंक भेजा गया। इसके बाद आईडी व पासवर्ड भी भेजा और रुपये निवेश करने के लिए क्यूआर कोड व अन्य कई एकाउंट पर रुपये मांगा। विश्वास कर अलग-अलग ट्रांजक्शन कर कुल छह लाख रुपये डलवा लिए गए। अब धोखाधड़ी करने वाले व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर पुवायां थाना क्षेत्र के मोहल्ला तरती बाजार निवासी विनीत कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान एपीके फाइल नाम से एक लिंक व्हाट्सएप पर आया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक कर एकाउंट से 2.74 लाख रुपया निकाल लिया गया। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी रिंकू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।