फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six Injured in Clash and Stone-Pelting Between Two Factions Over Land Dispute

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पथराव में 6 घायल

Wed, 25 Mar 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Six Injured in Clash and Stone-Pelting Between Two Factions Over Land Dispute
कलान। नौगवां मुबारकपुर गांव में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में सोमवार की देर शाम एक पक्ष के महबूब अली और दूसरे पक्ष के आर्येंद्र सिंह के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नौगंवा मुबारकपुर में जमीन के विवाद की रंजिश को लेकर पहलेे भी दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी है। सोमवार की शाम मारपीट ने उस वक्त खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जब दोनों पक्षों में पथराव के साथ फायरिंग होने लगी। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों के हमले में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को मेडिकल और इलाज के लिए पीएचसी भेजा। मंगलवार सुबह जलालाबाद के सीओ अजय कुमार राय यहां पहुंचे। उन्होंने थाना जाकर प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा से मामले की जानकारी लेने के बाद गांव जाकर मौका मुआयना भी किया। प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने नौगवां मुबारकपुर में फायरिंग होने से इन्कार करते हुुए कहा कि जमीन विवाद में हुुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed