{"_id":"674cbd874cf732f227097ae6","slug":"six-hour-shutdown-work-could-not-be-completed-till-evening-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-132358-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह घंटे का शटडाउन, शाम तक पूरा नहीं हो पाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह घंटे का शटडाउन, शाम तक पूरा नहीं हो पाया काम
Mon, 02 Dec 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बहादुरगंज उपकेंद्र पर पीसीवी पैनल को उठाकर लेकर जाते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र में रविवार को पैनल बदले गए। इसके लिए सुबह दस बजे से छह घंटे का शटडाउन लिया गया था, लेकिन शाम छह बजे तक भी कार्य पूरा नहीं हो सका। इस बीच दूसरे उपकेंद्रों से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
उपकेंद्र में पैनल पुराने होने से आए दिन फाल्ट होते थे। आरडीएसएस योजना के तहत यहां नए पैनल लगाने के लिए स्वीकृति मिल गई थी। कंपनी ने कई महीने पहले पैनल को लाकर उपकेंद्र में रख दिया था। गर्मी में शटडाउन लेने पर हंगामा होने की आशंका के चलते कार्य को अधिकारी टालते रहे। रविवार को सुबह दस बजे से पैनल लगाने का काम शुरू कराया। इस बीच उपकेंद्रों को गोविंदगंज, सिटी पार्क और अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से जोड़ दिया। उपकेंद्रों पर फीडरों का भार बढ़ने से वहां भी दिक्कत आ गई।
कुछ स्थानों पर भार बढ़ने से बिजली गुल हो गई। जैसे-तैसे आपूर्ति को बहाल किया गया। दूसरी ओर अधिकारियों की निगरानी में पैनल लगाने का काम कराया गया। शाम छह बजे तक उपकेंद्र से लाइनों को नहीं जोड़ा गया था।