फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six cleaners and a teacher suspended

Shahjahanpur News: छह सफाई कर्मी और एक शिक्षक निलंबित

Sun, 06 Jul 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Six cleaners and a teacher suspended
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश पर नोडल अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति जांची गई। इसमें एक शिक्षक व छह सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। अन्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सत्यापन में एक विद्यालय बंद मिला। एक विद्यालय में शिक्षक के स्थान पर दूसरा व्यक्ति पढ़ाता मिला। 19 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। 33 आंगनबाड़ी वर्कर व 35 सहायिकाएं, 13 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। छह सफाई कर्मचारी अन्य लोगों से कार्य कराते मिले। सत्यापन के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें संबंधितों की रिपोर्ट प्राप्त की गई। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि रिपोर्ट देखने के बाद पाई गई स्थिति के आधार पर बीएसए दिव्या गुप्ता को अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति से शिक्षण कार्य कराने वाले शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीओ अरविंद रस्तोगी को बंद पाए गए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जिम्मेदार आंगनबाड़ी वर्करों से स्पष्टीकरण तलब करने व विभागीय कार्रवाई करने के लिए कहा है। प्रभारी डीपीआरओ और एडीएम एफआर अरविंद कुमार को 11 अनुपस्थित पाए गए सफाईकर्मियों का स्पष्टीकरण लेने व अपने स्थान पर दूसरे व्यक्तियों से सफाई कराने वाले छह सफाईकर्मियों को निलंबन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन लगातार कराया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
--
सफाई कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज
एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने बताया कि अपने स्थान पर दूसरे व्यक्तियों से सफाई कार्य कराने वाले छह सफाई कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही प्राइवेट कार्य करने वाले व्यक्तियों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed