फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six ATM health centers will be opened soon from mineral fund

खनिज निधि से जल्द खोले जाएंगे छह एटीएम हेल्थ सेंटर

Tue, 13 Sep 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Six ATM health centers will be opened soon from mineral fund
शाहजहांपुर। जिले में खनिज निधि से जल्द छह एटीएम हेल्थ सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इनके माध्यम से लोग 40 से अधिक विभिन्न बीमारियों की मुफ्त जांच करा सकेंगे। जिला खनिज न्यास बोर्ड की सोमवार को विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

इससे पहले, एडीएम फाइनेंस त्रिभुवन ने एटीएम हेल्थ सेंटर का प्रस्ताव रखते हुए बताया कि जनपद में खनिज न्यास निधि में लगभग 1.55 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह जन कल्याण के लिए गठित एक ट्रस्ट है, जिसमें जमा कुल धनराशि का 60 प्रतिशत तक उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों तथा 40 प्रतिशत अन्य क्षेत्रों में व्यय किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि हेल्थ एटीएम जन सामान्य के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परीक्षणों में काफी उपयोगी है। हेल्थ एटीएम को एक डिजिटल डॉक्टर भी कहा जा सकता है। इस मशीन से बॉडी चेकअप के साथ ही कार्डिएक, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन, आंख, कान, नाक, बीपी, बुखार, ईसीजी, प्रेगनेंसी, एचआईवी, डेंगू , मलेरिया, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल जांच के साथ 11 तरह के यूरिन टेस्ट की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पहले जिला मुख्यालय पर और बाद में सभी तहसीलों में हेल्थ एटीएम स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed