Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Situation worsened in rural areas as well, water entered villages, crops were destroyed

Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्र में भी बिगड़े हालात, गांवों में घुसा पानी, फसलें बर्बाद

Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में नदियां उफान पर बह रही है। शहर समेत कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे लोगों की दुश्वारियों बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Situation worsened in rural areas as well, water entered villages, crops were destroyed
बाढ़ में नाव बनी सहारा

विस्तार

शाहजहांपुर में गर्रा, रामगंगा और देवहा नदियों में उफान आने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी घुस गया है। लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रोजा और सेहरामऊ दक्षिणी के कई गांवों में बाढ़ से ग्रामीण परेशान हैं। ददरौल विधायक अरविंद कुमार ने क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की समस्या को देखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पक्के तटबंध बनवाने के साथ ही अन्य जरूरी इंतजाम कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


जलालाबाद में लगातार पानी बढ़ने से आवागमन के रास्ते फिर से बाधित होने लगे हैं। कसारी गांव को जाने वाले पहले से ही करीब दस फुट से ज्यादा कटे रास्ते पर पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। हालांकि यहां प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई मोटर बोट मौजूद है लेकिन चालक का कहना है कि अभी न चलाने के लिए तेल है और न ही अभी इसे चलाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में बाढ़: राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचा पानी, मरीजों को किया गया शिफ्ट; कॉलोनियां जलमग्न
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को गांव कसारी के गंभीर रूप से बीमार 65 वर्षीय विजयपाल शाहजहांपुर से इलाज कराकर लौटे। साथ मौजूद बेटे रणवीर व सुभाष ने बताया कि मोटरबोट दिखावे के लिए खड़ी है। बोले कि जब बीमार पिता को पानी पार कराने के लिए चालक से कहा गया तो उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद पिता को लिटाकर मोटर बोट को पानी में घुसकर खींचते हुए लेकर गए। एसडीएम प्रभात राय ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। लेखपाल को मौके पर भेजकर मोटरबोट का संचालन तत्काल शुरू कराया जाएगा।

 

Trending Videos

Situation worsened in rural areas as well, water entered villages, crops were destroyed
जलालाबाद में बीमार बुजुर्ग को बोट पर लिटाकर ले जाता परिवार। - फोटो : संवाद

मिर्जापुर क्षेत्र में रामगंगा की बाढ़ 
मिर्जापुर क्षेत्र में एक बार फिर रामगंगा के उफनाने से लोग दहशत में है। पहरुआ गांव मे सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए बनी ठोकरें डूब गईं हैं। स्टेट हाईवे पर बनी पुलिया से पानी बहने लगा है। उर्द, तिली, बाजरा आदि की फसलें पहले ही नष्ट हो चुकी हैं। अब धान की फसल भी बर्बाद हो रही है। चौरा से नगला बसोला मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप है। आजादनगर, इस्लामनगर, मस्जिदनगला समेत कई गांवों के लोग नाव से आ-जा रहे हैं। वहीं, जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर बैलगाड़ी से लोग निकल रहे हैं।

संपर्क मार्गों पर गर्रा का पानी 
तिलहर क्षेत्र में गर्रा नदी के पास स्थित गांव आजमाबाद, बिहारीपुर, चित्तीबोझी, रटी सहित करीब आधा दर्जनों गांव के संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी पहुंच गया। शुक्रवार सुबह तक लोगों के घरों तक पानी पहुंचने का अनुमान है। फसल बर्बाद हो रही है। जानवरों के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में नाव की व्यवस्था की गई है। टीमें तैनात कर दी हैं।

खुदागंज क्षेत्र में देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से नौगमा, भुंडी, कुआडांडा, खंजन, होशीपुर, रामेश्वरगंज गोटिया आदि गांव में पानी भर गया है। खुदागंज-निगोही मार्ग पर पुलिया पर पानी बह रहा है। राहगीर जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। भाजपा के मंडल महामंत्री एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने प्रशासन से राहत शिविर लगाए जाने की मांग की है।

बाढ़ से पीड़ित लोग नगर निगम के रैनबसेरों में लें शरण
बाढ़ के खतरे के मद्देनजर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने नदियों के आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने लोधीपुर, सुभाषनगर, हनुमतधाम, ख्वाजा फिरोज, अजीजगंज का भ्रमण किया। प्रभावित लोगों से अनुरोध किया गया कि वे नगर निगम की ओर से संचालित रैनबसेरे में शरण लें। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व सहायता के लिए निगम की ओर से संचालित कंट्रोल रूम के नंबर 05842-225437 व टोल फ्री नंबर 1533, मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

इसके साथ ही नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। रैन बसेरों में सफाई, प्रकाश, शुद्ध जलापूर्ति आदि की व्यवस्था की जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed