फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sitapur passenger train returned from Roza Junction itself... passengers kept wandering.

Shahjahanpur News: रोजा जंक्शन से ही लौट गई सीतापुर पैसेंजर ट्रेन...भटकते रहे यात्री

Sat, 20 Sep 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sitapur passenger train returned from Roza Junction itself... passengers kept wandering.
रामकुमार वर्मा, यात्री
रोजा (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल से तीन घंटे का ब्लॉक लिए जाने के कारण शनिवार को सीतापुर पैसेंजर ट्रेन शाहजहांपुर गए बगैर स्थानीय जंक्शन से ही सीतापुर लौट गई। इस कारण सीतापुर रूट के स्टेशनों पर जाने वाले शाहजहांपुर के यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। रिक्शे वालों ने उन्हें स्टेशन से दूर छोड़ दिया। कई लोग ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगाते हुए स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज के निर्माण के कारण ब्लॉक लेकर कार्य किया गया। इसके चलते सीतापुर पैसेंजर ट्रेन को रोजा से चलाया गया। सीतापुर जाने वाले अधिकतर यात्रियाें को जानकारी नहीं हुई कि शाहजहांपुर जंक्शन से सीतापुर जंक्शन के बीच चलने सवारी गाड़ी संख्या 55059 अप/55060 डाउन सीतापुर पैसेंजर रोजा जंक्शन से मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर यात्री जैसे-तैसे रोजा स्टेशन पहुंचे। कई रिक्शे वालों ने तो यात्रियों को स्टेशन से करीब डेढ़ किमी दूर रोजा अड्डा चौराहा पर छोड़ दिया। वहां से तीखी धूप और उमस के बीच बच्चों व सामान समेत स्टेशन पहुंचने में तमाम यात्री पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
स्टेशन पहुंचे यात्रियों को सीतापुर पैसेंजर पहचानना हो गया कठिन
रोजा। सीतापुर जाने वाली ट्रेन की किसी भी बोगी पर ऐसी कोई संकेत पट्टिका नहीं लगाई गई, जिससे लोगों को यह पता लग सके कि यही ट्रेन सीतापुर जा रही है। इस कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर भटकना पड़ा। कई यात्री रेलवे कर्मचारियों से पूछने के बाद बोगियों पर चढ़े। स्थानीय स्टेशन पर सीतापुर पैसेंजर के यात्रियों के लिए टिकटघर जिस जगह बना है, उस ओर जाने का कोई सुगम रास्ता भी नहीं है। टिकट खिड़की की ओर कोई प्लेटफाॅर्म भी नहीं है। यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म पर पहले से खड़ी एक अन्य ट्रेन की बोगी के अंदर घुसकर दूसरी ओर नीचे उतरना पड़ा। सीतापुर पैसेंजर अपराह्न 3:15 बजे यहां से सीतापुर के लिए रवाना की गई, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। संवाद

--
यात्रियों का दर्द
एक काम से पुवायां गया था। वहां से घर लौटने के लिए शाहजहांपुर स्टेशन गया तो पता चला कि सीतापुर पैसेंजर रद्द है। ऑनलाइन देखा तो पता चला कि ट्रेन रोजा स्टेशन पर मिलेगी। पहुंचने में बहुत दिक्कत हुुई।
-रामकुमार वर्मा, सीतापुर

--
सीतापुर जाने के लिए घर से रोजा स्टेशन तक जाना काफी तकलीफदेह साबित हुआ। शाहजहांपुर स्टेशन पर सब सुविधाएं हैं, लेकिन रोजा स्टेशन पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि टिकट खरीदने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ी।
-हनीफ, चारखंभा, शाहजहांपुर

--
रिक्शा वाले से बहुत कुछ कहने के बाद भी उसने स्टेशन के पास छोड़ने के बजाय मुख्य मार्ग पर ही छोड़ दिया। बुढ़ापे में वहां से स्टेशन तक पैदल जाने में सांस फूल गई। जाना जरूरी है, इसलिए जा रहीं हूं।
-इदरीसा, सीतापुर

--
सीतापुर पैसेंजर पकड़ने के लिए घर से यहां तक तीन बार रिक्शा बदलना पड़ा। इसके बावजूद रिक्शा चालक ने रोजा अड्डा चौराहा पर ही उतार दिया। ट्रेन को ढूंढने में भी काफी समय लग गया।
-अंशुल, सुभाषनगर, शाहजहांपुर

--
क्रेन से रखे गए गर्डर, डीआरएम ने किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान गर्डर रखे जाने के कार्य का डीआरएम ने निरीक्षण किया। दिन में लाइन नंबर तीन से छह तक कार्य को पूर्ण कर लिया गया। 22 सितंबर को लाइन नंबर एक और दो और पीलीभीत जाने वाली लाइन पर कार्य कराया जाएगा। इसके लिए सीनियर डीसीएम ने अधीनस्थों को मेमो दिया।
शनिवार को डीआरएम संग्रह मौर्य ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज इत्यादि का गहन निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को स्टेशन बिल्डिंग ड्राइंग की जानकारी दी। इस बीच उन्होंने गर्डर रखने के कार्य का भी निरीक्षण किया। डीआरएम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। गड्ढे होने से हादसा होने का डर रहता है।

वहीं, दूसरी ओर पूर्वाेत्तर रेलवे स्टेशन की ओर क्रेन जाने के दौरान दुकानों के आड़े आने पर आरपीएफ-जीआरपी से सुरक्षा व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। क्रेन के अंदर जाने के दौरान कुछ दुकानों के टूटने की आशंका है। संवाद

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

रामकुमार वर्मा, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed