फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SIT to probe cyber fraud case

Shahjahanpur News: साइबर ठग की मदद के मामले में एसआईटी करेगी जांच

Tue, 10 Mar 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
SIT to probe cyber fraud case
शाहजहांपुर। बिहार में बैठे साइबर ठग राजीव रंजन की मदद करने के मामले में एसआईटी जांच करेगी। जनसेवा केंद्र संचालक चौक कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी श्रीश गुप्ता व आरसी मिशन थाना क्षेत्र के तारीन गाड़ीपुरा निवासी राहिल को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जा सकती है।
विज्ञापन

श्रीश गुप्ता का डेढ़ साल पूर्व बिहार के निवासी रोहित रंजन से मोबाइल फोन से संपर्क हुआ था। रोहित रंजन ने श्रीश गुप्ता को सेविंग अकाउंट उपलब्ध कराने के बदले 4500 रुपये प्रति एकाउंट देने के लिए कहा था। इसके बाद श्रीश ने राहिल को शामिल किया। राहिल सीधे-साधे लोगों को बहलाकर व लालच देकर उनका आधार कार्ड व पैन कार्ड प्राप्त कर उसे देता था।
विज्ञापन

इसके बाद श्रीश उन लोगों के आधार से जिओ पेमेंट बैंक एवं एनएसडीएल पेमेंट बैंक का ऑनलाइन खाता खोलता था। फिर उन खातों पर रोहित रंजन के दिए गए मोबाइल नंबर को शामिल करता। रोहित रंजन ओटीपी पहुंचने पर श्रीश को बताता था। श्रीश खाते के एटीएम की डिलीवरी के पते पर अपना पता डाल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर आए एटीएम कार्ड को श्रमजीवी एक्सप्रेस में लगे अटेंडेंट के माध्यम से रोहित रंजन तक पहुंचा देता था। रोहित रंजन खातों से धोखाधड़ी कर प्राप्त रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर कर निकाल लेता था। पुलिस अब इनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एसआईटी लगी हुई है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed