फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sister kept asking for help for the patient staff said do not spoil your sleep in shahjahanpur

UP: मेडिकल कॉलेज में तड़प-तड़पकर युवती की मौत, मदद मांगती रही बहन, स्टाफ बोला- नींद खराब मत करो

Sun, 03 Mar 2024 05:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Mar 2024 05:23 PM IST
सार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीमार युवती की मौत हो गई। उसकी बहन ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रात में बहन की तबीयत बिगड़ गई थी। उसने स्टाफ को बताया, लेकिन नींद न खराब करने की बात कहकर उसे भगा दिया। 

विज्ञापन
Sister kept asking for help for the patient staff said do not spoil your sleep in shahjahanpur
मृतका की बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी इद्दू शाह की 22 वर्षीय बेटी चांदनी की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। आरोप है कि तीमारदार मदद मांगते रहे, लेकिन स्टाफ ने नींद न खराब करने की बात कहकर फटकार कर भगा दिया। युवती की मौत के बाद स्टाफ ने ऑक्सीजन लगा दी और डॉक्टर भी परीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन


हृदय रोग से पीड़ित चांदनी को बुधवार को भाई अफसार और बहन गुड़िया ने भर्ती कराया था। उसे दौरे पड़ते थे। शनिवार रात चांदनी की तबीयत फिर बिगड़ गई। गुड़िया ने बताया कि बहन को तड़पता देखकर वह स्टाफ के पास गई, जहां स्टाफ ने उसे खरी-खोटी सुनाई। स्टाफ ने कहा कि रात में नींद खराब करने के लिए आ जाते हैं। इस बीच चांदनी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सादे कागज पर लगवाया अंगूठा 
इस पर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने स्टाफ को खूब खरी-खोटी सुनाई। शोर-शराबा होने पर मृतक के ऑक्सीजन लगा दी। डॉक्टर भी जांच करने के लिए पहुंच गए। गुड़िया ने बताया कि उनसे जबरदस्ती सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर शव को घर ले जाने के लिए कहा गया। स्ट्रेचर भी नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Bareilly News: हनी ट्रैप की मुख्य आरोपी युवती गिरफ्तार, दरोगा-सिपाही और फर्जी पत्रकार अब भी फरार

शनिवार को मृतक के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अस्पताल में हुए हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमएस नेपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed