{"_id":"685ae8bed3c42f6d2c00a401","slug":"sirkhidis-transformer-has-been-blown-for-ten-days-30-houses-have-lost-power-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-146666-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दस दिन से फुंका पड़ा है सिरखिड़ी का ट्रांसफॉर्मर, 30 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दस दिन से फुंका पड़ा है सिरखिड़ी का ट्रांसफॉर्मर, 30 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
पुवायां। गांव सिरखिड़ी में एक ट्रांसफॉर्मर दस दिन से फुंका पड़ा होने से 30 घरों की बिजली सप्लाई ठप है। कई बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं रखा जा रहा है।
गांव के सुरेश दीक्षित सहित कई लोगों ने बताया कि गांव में बिजली सप्लाई के लिए दो ट्रांसफॉर्मर रखे गए हैं। एक ट्रांसफॉर्मर दस दिन पूर्व फुंक गया था। पुवायां बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने की सूचना देकर दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाए जाने की मांग की गई थी। दस दिन बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं रखा गया है। इस कारण भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। सबमर्सिबल पंप आदि भी बंद होने से पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है।
हालत यह है कि लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी गांव में उन घरों को जाना पड़ता है, जिस तरफ का ट्रांसफॉर्मर सही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बुधवार को ट्रांसफॉर्मर नहीं रखा गया तो बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
जेई सतीशंचद्र ने बताया कि गांव सिरखिड़ी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी है। डिमांड भेजी गई है। ट्रांसफॉर्मर मिलते ही रखवाकर बिजली सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।