फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   signal and traffic of rail shut down for 10 hours

दस घंटे तक ठप रही रेलवे की संकेत और संचार व्यवस्था

Wed, 06 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
signal and traffic of rail shut down for 10 hours
दस घंटे तक ठप रही रेलवे की संकेत और संचार व्यवस्था 
आइडिया मोबाइल नेटवर्क के ठेकेदार की लापरवाही से रेलवे का केबिल कट गया। इससे रेल की संकेत एवं संचार व्यवस्था दस घंटे तक बाधित रही। इस गड़बड़ी से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। अप और डाउन की करीब चार दर्जन ट्रेनें को एक से दो घंटे तक यहां विलंब होना पड़ा है। आरपीएफ  ने रेलवे की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ठेकेदार के सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आइडिया मोबाइल नेटवर्क ने शहर में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने के लिए लखनऊ की साक्षी इंटरप्राइजेज को ठेका दिया है। इसके द्वारा रोडवेज ओवरब्रिज के पास खुदाई करते समय मंगलवार की रात रेलवे का केबिल कट गया। रात दो बजे से शाहजहांपुर स्टेशन की संकेत और दूरसंचार व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन

नान इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल होने से रेलवे सिगनल लाल हो गए और ट्रेनों के चक्के थम गए। काफी देर बाद गड़बड़ी होने की जानकारी होने पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। कंट्रोल के मैसेज पर एसएस एके गौतम द्वारा रेल संचालन की मैनुअल वर्किंग का सहारा लिया। काशन के द्वारा ट्रेनों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह व्यवस्था संभालने के लिए मंडल संकेत एवं दूर संचार अभियंता, रेलवे के बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई के संकेत अभियतांओं ने डेरा जमा दिया। करीब दस घंटे की मशक्कत के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे सिस्टम को सही किया जा सका। इस दौरान अप और डाउन की करीब चार दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का एक से दो घंटे तक यहां विलंब किया गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के बारे में पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। 
इस घटना की रिपोर्ट संकेत अभियंता जय बहादुर यादव की तरफ  से आरपीएफ पोस्ट में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आइडिया मोबाइल नेटवर्क के ठेकेदार के सुपरवाइजर रवि कुमार को आरपीएफ  ने गिरफ्तार कर लिया है। 

रोडवेज ओवरब्रिज के पास केबिल कट जाने से रेलवे का नान इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल हुआ है। इसे बुधवार की दोपहर ठीक कर लिया गया है। इस सिस्टम के फेल करने में मोबाइल नेटवर्क के ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। इससे रेलवे को 15 लाख की क्षति पहुंची है। -- जय बहादुर यादव, संकेत अभियंता रेलवे

रेल यातायात करीब दस घंटे तक प्रभावित रहा है। हमारे यहां संकेत अभियंता की तहरीर पर रेलवे एक्ट की धारा 145, 147,174 के अधीन रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्षी इंटरप्राइजेज के सुपरवाइजर रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। -- एसपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ 


हमारी लापरवाही से रेलवे की केबिल नहीं कटी है। रात में हमने खुदाई का काम नहीं किया है। रेलवे की तकनीकी कारणों सेे सिस्टम फेल हुआ है। हमें झूठा फंसाया जा रहा है। -- रवि कुमार, आरोपी सुपरवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed