फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sick animals received treatment at the cowshed.

Shahjahanpur News: गोशाला में बीमार पशुओं को मिला इलाज

Wed, 29 Jul 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sick animals received treatment at the cowshed.
अमर उजाला में प्रका​शित खबर। - फोटो : Samvad
निगोही। चक बरैंचा गांव की गोशाला में बीमार पशुओं का मंगलवार से उपचार शुरू हो गया। वहां पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने गोशाला के दुर्बल और सांड़ के हमले में घायल गायों को मरहम लगाकर उन्हें दवाइयां खिलाईं।
विज्ञापन

करीब 50 पशु की क्षमता वाली इस गोशाला में 65 पशु रखे गए हैं। यही नहीं, शासनादेश के विरुद्ध गोशाला में तीन सांड़ भी रखे गए, जबकि उन्हें नंदीशाला भेजा जाना चाहिए। सांड़ आपस में लड़ते हुए सींग मारकर गायों को भी जख्मी कर रहे हैं। गोशाला की इन सभी खामियों को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में मंगलवार के अंक में चक बरैंचा गांव की गोशाला में गायें बीमार...हरा चारा नदारद शीर्षक से छपी थी। मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने गोशाला की खामियों को लेकर गांव के पंचायत सचिव प्रशांत कंचन को निर्देशित किया और पशु चिकित्सकों को भी मौके पर भेजा। पशु चिकित्सकों ने टीम के साथ गोशाला जाकर बीमार पशुओं का इलाज किया। साथ ही गोपालक को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि कोई पशु बीमार होने पर तत्काल सूचित करें। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए सीडीओ को संस्तुति सहित पत्र भेजा जाएगा। संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed