फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shugar mil

17 से पुवायां और 19 से मकसूदापुर मिल में शुरू होगी गन्ना पेराई

Sat, 13 Nov 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
shugar mil
तिलहर चीनी मिल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले में सहकारी क्षेत्र की पुवायां चीनी मिल में 17 नवंबर से गन्ना पेराई का काम शुरू हो जाएगा और दो दिन बाद 19 नवंबर से बजाज ग्रुप की मकसूदापुर मिल भी नया पेराई सत्र शरू कर देगी। तिलहर सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ की तिथि को लेकर अभी असमंजस है। उधर, डालमिया ग्रुप की निगोही मिल और बिरला ग्रुप की रोजा मिल ने गन्ना की तौल तेज करा दी है, लेकिन इनके कई सेंटर अभी चालू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

पुवायां। तहसील क्षेत्र की दोनों चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू करने की तिथियां घोषित करने के साथ अपने मिल क्षेत्रों में स्वीकृत गन्ना क्रय केंद्रों को खरीद के लिए व्यवस्थित करना शुरू कर दिया है। पुवायां सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता 2150 टीसीडी (टन क्रशिंग डेली) है। मिल के महाप्रबंधक दानवीर सिंह के अनुसार 17 नवंबर से मिल चलाने के लिए क्षेत्रीय गन्ना किसान सहकारी समिति को गन्ना का मांग पत्र भेजा जा रहा है। उधर, बजाज ग्रुप की मकसूदापुर मिल के गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र कुमार के मुताबिक पेराई कार्य 19 नवंबर से शुरू कराने के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल में नए पेराई सत्र की तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को मिल के बायलर कंप्रेसर को चलाकर चेक किय। मिल की मशीनों की मरम्मत अंतिम चरण में है। नए प्रधान प्रबंधक विजय बहादुर यादव के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से मिल में नए पेराई सत्र की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। नए प्रबंधक ने आते ही मिल के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेकर नए सत्र को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। प्रधान प्रबंधक विजय बहादुर यादव ने बताया कि बायलर हाउस के पास कुछ पाइप खराब हो गए थे और उन्हें बदलने का काम किया जा रहा है। 20 नवंबर के आसपास नए पेराई सत्र के शुभारंभ के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां मिल प्रबंधन ने 17 नवंबर से और मकसूदापुर मिल के अधिकारियों ने 19 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने की अधिकृत घोषणा कर दी है, लेकिन तिलहर सहकारी चीनी मिल में कुछ काम शेष रह गए हैं। वहां के नवागत प्रधान प्रबंधक बाकी बचे काम शीघ्रता से करा रहे हैं और उन्होंने 20 नवंबर से मिल में पेराई शुरू होने की उम्मीद जाहिर की है।
- डॉ. खुशीराम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed