फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shri Rudra Maha Yagna begins with Kalash Yatra at Pannaghat

Shahjahanpur News: पन्नघाट पर कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Tue, 10 Feb 2026 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shri Rudra Maha Yagna begins with Kalash Yatra at Pannaghat
पुवायां के पन्नघाट पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
पुवायां। गोमती नदी के पन्नघाट पर मंगलवार को कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ और श्री रामकथा का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही आसपास के गांवों के तमाम श्रद्धालु पन्नघाट पहुंचे। ब्रह्मचारी रुद्र देवानंद महाराज के नेतृत्व में कलशयात्रा बैंड बाजों के साथ गोमती नदी के बूढ़े बाबा स्थान पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की और कलशों में जल भरने के बाद वापस यज्ञस्थल पर पहुंचे।
रुद्र देवानंद महाराज ने बताया कि 11 से 16 फरवरी तक पूजन, पाठ, यज्ञ दस बजे से होगा। 17 फरवरी को पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 11 से 16 फरवरी तक रोजाना दिन में दो से पांच और रात आठ से 11 बजे तक श्री रामकथा होगी।
विज्ञापन

स्वामी शिवदेवा आश्रम महाराज, डाॅ. मयंक शेखर पांडे, सुरेशचंद्र मिश्रा श्रीरामकथा सुनाएंगे। राजापुर बैनी के मंगूलाल शुक्ला यज्ञ संपन्न कराएंगे। कलशयात्रा में यजमान नरेश सिंह, नवनीत कुमार मिश्र, सोनू सिंह, आशुतोष मिश्रा, मिंटू सिंह, जयवीर कुशवाहा, अनंगपाल कुशवाहा, राजाराम वर्मा, सरनाम वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
चांदपुर में सुनाई नारद मोह की कथा

खुटार। गांव चांदपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने नारद मोह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद

पुवायां के पन्नघाट पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

पुवायां के पन्नघाट पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed