{"_id":"571ce6c040fa79731aaf35ea946829c4","slug":"shots-fired-at-by-keeper-ktton-timber-forest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़कट्टों ने किया वन दरोगा पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़कट्टों ने किया वन दरोगा पर जानलेवा हमला
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी ले जा रहे लकड़कट्टों को टोकने पर उन्होंने वन दरोगा सुरेंद्र प्रताप गौतम पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। बेहद गंभीर हालत में दरोगा को शाहजहांपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि रविवार रात उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल से पेड़ काटकर निकलने वाले हैं। सूचना पर वह रेंज के फत्तेपुर वीट की ओर गए। रास्ते में खुटार के मोहल्ला रायटोला के कुछ लोग साइकिल से लकड़ी लाते दिखे। रोके जाने पर उक्त ने गाली गलौज शुरू कर दी और कुल्हाड़ी से प्रहार कर जान से मारने का प्रयास किया। उनके घायल होकर गिर जाने पर आरोपी मृत समझकर चले गए।
विज्ञापन
होश में आने पर उन्होंने साथी वनकर्मियों को मामले की जानकारी दी, जिस पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और दरोगा को खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दरोगा को शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। दरोगा का शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि वन दरोगा पर हमले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन