{"_id":"69a71f8dc4d0691a550b0c9e","slug":"shopkeeper-beaten-up-for-asking-him-to-remove-his-e-rickshaw-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-167090-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ई-रिक्शा हटाने के लिए कहने पर दुकानदार को पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ई-रिक्शा हटाने के लिए कहने पर दुकानदार को पीट दिया
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे पर किराने की दुकान के सामने से ई-रिक्शा हटाने के लिए कहने पर विवाद हो गया। दुकानदार मोहल्ला ताहवरगंज निवासी प्रवीण वर्मा को ई-रिक्शा चालक समेत चार-पांच लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। यह घटना पुलिस पिकेट से महज 10 मीटर की दूरी पर हुई।
प्रवीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हरदोई बाइपास चौराहे पर उनकी किराने की दुकान है। सोमवार की शाम चालक राजन ने अपना ई-रिक्शा उनकी दुकान के आगे रोक दिया। रिक्शा हटाने के लिए कहने पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर ई-रिक्शा चालक ने फोन कर अपने साथियों शिवा शुक्ला, आदेश, भोलू और अनुराग को बुला लिया।
बाद में आरोपियों ने उन्हें दुकान से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में प्रवीण का सिर फट गया और बीच-बचाव करने पर उनके भाई योगेश को भी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।