फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shock to SP before elections, outgoing metropolitan president resigned

चुनाव से पहले सपा को झटका, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Wed, 19 Oct 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shock to SP before elections, outgoing metropolitan president resigned
शाहजहांपुर। निकाय चुनाव से पहले जिले में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा ने अपनी टीम के साथ इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संगठन में तरजीह न दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कपिल सिंह ने बताया कि मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि नगर निगम में मेयर का टिकट मांग लिया। इसके बाद जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उपेक्षा की जा रही थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष तक स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे। 20 साल से लगातार संगठन में रहकर कार्य किया। ऐसे स्थानों पर पार्टी का झंडा-बैनर लगाया जहां अभी तक कभी नहीं लगे। इसके बाद भी सपा ने कुछ नहीं दिया। जिले में संगठन के नाम पर एक व्यक्ति पर टैग लगा है। सम्मान नहीं मिलने के कारण वह पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं। उनके साथ वरुण दीक्षित, अमित अवस्थी, तुषार सिंह, विशाल सिंह, अनमोल वर्मा, राजन वर्मा, अवनीश कुमार, सचिन खांडे, विशाल मोरे समेत 50 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

लोहिया के विचारों से भटक गई सपा
सपा लोहिया वाहिनी के निवर्तमान सचिव व व्यापारी नेता पंकज वर्मा ने भी मंगलवार को सपा का साथ छोड़ दिया। पंकज ने अपना इस्तीफा देने के बाद कहा कि सपा लोहिया के विचारों से भटक गई है। संगठन एसी कमरों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने से थी उथल-पुथल
सपा की महानगर कमेटी में पिछले दो महीने से काफी उथलपुथल थी। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा ने सोशल मीडिया पर बागी तेवर अपनाए थे। उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर आरोप भी लगाए थे। पंकज वर्मा भी तनवीर खां के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल चुके थे।

कपिल और पंकज को पार्टी ने पूरा सम्मान दिया। सम्मान न मिलता तो बड़े पदों पर कैसे रहते ? दोनों ही नेताओं के इस्तीफा देने की वजह हमारे संज्ञान में नहीं है।- तनवीर खां, निवर्तमान जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed