फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shoaib and Neha got first place in walking race

Shahjahanpur News: पैदल चाल रेस में शोएब व नेहा ने पाया पहला स्थान

Tue, 03 Oct 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shoaib and Neha got first place in walking race
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में आयोजित पैदल चाल रेस में प्रतिभाग करती महिला वर्ग की ​खिलाड़ी। संस
शाहजहांपुर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैदल चाल रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुष ओपन वर्ग में पांच किमी और महिला ओपन वर्ग में तीन किमी की प्रतिस्पर्धा कराई गई। इसके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में शोएब ने पहला, पंकज ने दूसरा व सौरभ कुमार प्रजापति ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में नेहा प्रथम, शिविरन द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रहीं। इससे पहले प्रतियोगिता की शुरूआत जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी वमनिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह व वरिष्ठ नागरिक आरपी सिंह ने संयुक्त से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहित कुमार, फुटबाल प्रशिक्षक आशु भारती, हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली, सहायक लेखाकार शिवप्रताप सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed