फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shiksha mitra on protest for salary

मानदेय से असंतुष्ट सैकड़ों शिक्षामित्रों ने दी गिरफ्तारी

Thu, 07 Sep 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shiksha mitra on protest for salary
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट से शिक्षक पद पर समायोजित किए शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त होने के बाद बीते दिवस प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये मासिक घोषित कर दिया है। इतने मानदेय से असंतुष्ट शिक्षामित्रों ने फिर विरोध प्रदर्शन की राह पकड़ते हुए बृहस्पतिवार को जेल भरो आंदोलन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकड़ों शिक्षामित्रों ने गिरफ्तारी दी। पुलिस की गाड़ी से उन्हें अस्थाई जेल पुलिस लाइंस भेजा गया। गाड़ी कम होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षामित्र पैदल ही पुलिस लाइंस पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने टाउनहाल और रोडवेज बस स्टैंड के सामने जाम भी लगाया। शाम साढ़े पांच बजे सभी को रिहा कर दिया गया। शिक्षामित्र नेता रत्नाकर दीक्षित ने बताया कि कुल 1635 शिक्षामित्रों ने गिरफ्तारी दी। उधर, एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने बताया कि 1380 शिक्षामित्रों ने गिरफ्तारी दी है। समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुए शिक्षामित्रों ने प्रांतीय आह्वान पर जेल भरो आंदोलन का निर्णय लिया। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित और आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यदवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सुबह 10 बजे के बाद से महिला-पुरुष शिक्षामित्र गांधी भवन में जुटने शुरू हो गए थे, यहां उन्होंने सभा कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और पूर्व में दिए गए आश्वासन को पूरा करने की मांग की। दोपहर 12 बजे के लगभग शिक्षामित्र गांधी भवन परिसर से बाहर निकल आए और नगर पालिका परिषद तिराहे पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जोरदार प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों की जिद पर पुलिस ने एक बस और एक अन्य वाहन भेजा, जिसमें भरकर शिक्षामित्रों को पुलिस लाइंस में बनाई गई अस्थाई जेल ले जाया गया। गाड़ियां कम होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षामित्र पैदल ही पुलिस लाइंस पहुंच गए। पुलिस लाइंस से शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी को रिहा कर दिया गया। शिक्षामित्र नेता दीक्षित ने बताया कि पुलिस में संयुक्त मोर्चा की ओर से 1368 और 267 शिक्षामित्रों की सूची उपलब्ध कराई गई। इस तरह कुल 1635 शिक्षामित्रों ने गिरफ्तारी दी, वहीं एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने बताया कि सूची अनुसार कुल 1380 शिक्षामित्रों की गिरफ्तारी हुई है। शिक्षामित्रों ने शुक्रवार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed