फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   She died due to snakebite, the family kept making rounds of exorcists with the dead body considering it to be alive

Shahjahanpur News: सर्पदंश से जान गई, जिंदा समझकर शव लेकर झाड़-फूंक वालों के चक्कर लगाते रहे परिजन

Mon, 19 Aug 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 19 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
She died due to snakebite, the family kept making rounds of exorcists with the dead body considering it to be alive
ग्रामसेवक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/जैतीपुर। गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव पिपरथरा निवासी सुंदरलाल के बेटे ग्रामसेवक (26) की सर्पदंश से माैत हो गई। इसके बाद भी परिजन जिंदा समझकर शव लेकर झाड़फूंक करने वालों के चक्कर लगाते रहे। अगर समय से युवक को अस्पताल लाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामसेवक धान की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। रात करीब एक बजे उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन आधे घंटे के बाद गांव भीला गांव में झाड़-फूंक कराने वाले के पास उसे ले गए। उसने चीरा लगाने के बाद घर भेज दिया। सुबह पांच बजे उनकी हालत फिर बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजनों को भरोसा नहीं हुआ और वह शनिवार को उन्हें जिंदा मानकर बदायूं के ब्रह्मनगला गांव में देसी उपचार कराने वाले के पास लेकर गए।
विज्ञापन


वहां उपचार करने से मना कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर लकुआ गांव लेकर गए। वहां इन्कार करने के बाद गांव ले आए। सांस चलने की आस में फिर बंडा के सुनासिरनाथ लेकर गए। वहां मृत घोषित करने पर परिजन शव गांव ले आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

आठ माह की गर्भवती है पत्नी

-खेतीबाड़ी करने वाले ग्रामसेवक की कच्ची गृहस्थी है। पत्नी अंशू के अलावा तीन साल की बेटी अंशिका है। अंशू आठ माह की गर्भवती है। ग्रामसेवक की मौत से परिवार में मातम छाया है।


-------

ये बरतें सावधानी

-सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल भी नहीं पड़े। तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराएं।

-सर्पदंश के बाद घबराएं नहीं। इससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना रहती है।

-जिस अंग पर सांप काटे, उसे चलाएं या फिराएं नहीं, स्थिर कर दें।

-काटने वाले स्थान पर चीरा नहीं लगाएं, पुराने जमाने के नुस्खे नुकसानदायक हो सकते हैं।

-20 प्रतिशत सांप ही जहरीले होते हैं। इसमें कोबरा, क्रत और पिटवाइपर सांप शामिल हैं। 80 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते। इसका ही झाड़-फूंक करने वाले फायदा उठाते हैं।

-डॉ. सलीम अहमद, फिजिशियन-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed