फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shaurya Jagran Yatra will start today, many roads will be closed for four hours

Shahjahanpur News: आज निकलेगी शौर्य जागरण यात्रा, चार घंटे ठप रहेंगे कई रास्ते

Sat, 14 Oct 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Jagran Yatra will start today, many roads will be closed for four hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद और शौर्य जागरण यात्रा समापन सभा के अवसर पर शहर में यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन किया है। लगभग चार घंटे तक कई मार्ग बंद रहेंगे।

यातायात पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य जागरण यात्रा व समापन सभा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा पुवायां रोड से मछली मार्केट तिराहा, महिला थाना तिराहा, रोडवेज, दुर्गा तिराहा, कविमूर्ति तिराहा होते हुए नगर निगम कार्यालय आएगी।
विज्ञापन

यहां पर परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शौर्य जागरण यात्रा शहीद उद्यान पार्क से लाल इमली चौराहा, घंटाघर से बहादुरगंज, सदर चौराहा होते हुए शहीद द्वार तक जाएगी। नगर निगम पार्किंग मैदान टाउन हाल में सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम पार्किंग मैदान/शहीद द्वार की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसके अलावा मोहनगंज तिराहा, कविमूर्ति तिराहा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने गली से, कुशल होम्योपैथिक सेंटर से शहीद द्वार नगर निगम पार्किंग मैदान की तरफ का यातायात सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed