फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shatchandi Mahayagya and Rasleela begin with Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ और रासलीला शुरू

Thu, 03 Nov 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shatchandi Mahayagya and Rasleela begin with Kalash Yatra
कलश यात्रा में शामिल श्रीराधा-कृष्णा के स्वरूप की झांकी।
लीड
विज्ञापन

फोटो - 08 व 09
कलश यात्रा के साथ शतचंडी
महायज्ञ और रासलीला शुरू
- आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई कलश यात्रा
- शाम को वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर शतचंडी महायज्ञ और ब्रज की रासलीला का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया।
मंगलवार की दोपहर 12 बजे से हनुमत धाम पर महिलाओं का जुटना शुरू हो गया। जहां महिलाओं ने कलश में नदी का जल भरा, फिर उसे अपने सिर पर रखकर यात्रा निकाली। कलश यात्रा हनुमतधाम से शुरू होकर केरूगंज, खोया मंडी, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर होते हुए जीआईसी मैदान पहुंची। यहां कलश स्थापना की गई। शाम छह बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया गया।
आयोजन समिति के आलोक सिंह ने बताया कि रासलीला प्रतिदिन शाम छह से नौ बजे तक होगी। इसके साथ ही शतचंडी महायज्ञ बनारस और नीमसार के विद्वान पंडितों द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन नौ नवंबर को भंडारा से होगा।
विज्ञापन

कलश यात्रा व रासलीला में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर उर्फ धीरू खन्ना, अल्पना श्रीवास्तव, शिल्पी गुप्ता, सारिका अग्रवाल, नीलम सिंह, आरुषि शुक्ला, साधना सिंह, नरेंद्र मिश्रा गुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed