फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shardiya Navratri will start from tomorrow with the installation of Kalash.

Shahjahanpur News: कलश स्थापना के साथ कल से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र

Sat, 14 Oct 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri will start from tomorrow with the installation of Kalash.
सत्यम दी​क्षित
नौ दिनों तक देवी मां के स्वरूपों की होगी आराधना
विज्ञापन

व्रत रखने व दुर्गा सप्तशती पाठ करने का बड़ा महत्व

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। देवी मां के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना होगी। इन दिनों में व्रत रखने और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का बड़ा महत्व है।
नैमिषारण्य से शिक्षा प्राप्त आचार्य सत्यम दीक्षित ने बताया कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। यह शुभ तिथि 15 अक्तूबर दिन रविवार को है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना या कलश स्थापना के बाद से ही मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिन तक पूजा अर्चना करते हैं और व्रत करते हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग नवरात्र की प्रतिपदा और अष्टमी तिथि का व्रत रखते हैं, तो कुछ पूरे नौ दिन तक व्रत रखते हैं। बताया कि जब रविवार के दिन से नवरात्र शुरू होते हैं तो माता का वाहन हाथी होता है। 23 अक्तूबर को नवरात्र का समापन होगा। इस दिन मां जगदंबे मुर्गे पर सवार होकर जाएंगी। नवरात्र के दसवें दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
फोटो - 45
श्री दैवी संपद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करुणा शंकर तिवारी ने बताया कि आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 14 अक्तूबर को रात 11:24 मिनट से शुरू होगा। समापन तिथि 15 अक्तूबर को दोपहर 12:32 मिनट है। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11:55 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट तक है। ऐसे में कलश स्थापना के लिए 46 मिनट का समय रहेगा। उन्होंने कहा कि कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। जिससे मानव कल्याण होता है।

सत्यम दीक्षित

सत्यम दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed