फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur victim father opposed Asaram bail

Shahjahanpur News: आसाराम को जमानत मिलने का किया विरोध, पीड़िता के पिता ने बताया जान को खतरा

Wed, 08 Jan 2025 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 04:32 PM IST
सार

शाहजहांपुर निवासी पीड़िता ने आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। खराब सेहत के चलते उसे कोर्ट ने जमानत दी है। 

विज्ञापन
Shahjahanpur victim father opposed Asaram bail
आसाराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर की रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को खराब सेहत की वजह से कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। इसका पीड़िता के पिता ने विरोध किया है। साथ ही परिवार की जान को खतरा बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेल के अंदर रहकर आसाराम उनके खिलाफ साजिश रचता था। बाहर आने पर वह अधिक उपद्रव करेगा। इसलिए उसे जमानत मिलनी ही नहीं चाहिए। जेल के अंदर पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा में अब सिर्फ एक गनर 
बता दें कि पीड़िता के घर के बाहर पूर्व में अस्थायी चौकी बनाई गई थी, लेकिन मामला ठंडा पड़ने के बाद सुरक्षा कम कर दी गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके घर के बाहर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। उन्हें भी एक गनर मिला है, लेकिन आसाराम काफी शातिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर निवासी पीड़िता ने आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। दोषी ठहराए जाने पर आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेल की सलाखों में रहने के बाद भी आसाराम ने अपने गुर्गों के माध्यम से गवाह कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed