{"_id":"629879e1327cf51da815f881","slug":"shahjahanpur-two-bikes-collides-each-other-one-death-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
Thu, 02 Jun 2022 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:26 PM IST
सार
हादसे में पत्नी गीता, बेटी पूजा दूसरी बाइक पर सवार रामसनेही निवासी डडिया बाजार घायल हो गए। पुलिस ने चंद्रपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक चंद्रपाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव कुरिना निवासी चंद्रपाल दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ। चंद्रपाल अपनी पत्नी गीता और बेटी पूजा के साथ दवा लेने के लिए सीएचसी आए थे। लौटते समय निगोही-तिलहर मार्ग पर गांव पिपरिया खुशाली और गांव बिरासिन के बीच दूसरी ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में पत्नी गीता, बेटी पूजा दूसरी बाइक पर सवार रामसनेही निवासी डडिया बाजार घायल हो गए। पुलिस ने चंद्रपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।