फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Three miscreants of Shaheed Banjara gang arrested

Shahjahanpur: शहीद बंजारा गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से हथियार बरामद

Thu, 07 Jul 2022 12:05 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 07 Jul 2022 12:05 PM IST
सार

एसपी एस. आनंद ने बताया कि छह जुलाई की रात पुवायां पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। एक क्वालिस गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रुकवा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Shahjahanpur Three miscreants of Shaheed Banjara gang arrested
पुलिस गिरफ्त में तीनों बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुवायां पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में निगोही के शहीद बंजारा गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले आरोपियों और पुलिस के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ भी हुई।

विज्ञापन


एसपी एस. आनंद ने बताया कि छह जुलाई की रात पुवायां पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुवायां-निगोही मार्ग पर नवाबपुर गंगा पुल के पास एक क्वालिस गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रुकवा लिया और वाहन में बैठे निगोही के मोहल्ला पूरब निवासी लवी अली, मोहल्ला ककरा निवासी मकबूल उर्फ पीरू और नई मस्जिद मोहल्ला खलिया निवासी सुल्तान को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा, चाकू आदि बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुवायां में तीन जून को मेडिकल स्टोर और सीएचसी में चोरी करना कबूल किया है। बुधवार रात गिरोह के लोग पशु चोरी करने के इरादे से पुवायां क्षेत्र में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed