{"_id":"67ef2abbf60bf707c3015b8a","slug":"shahjahanpur-the-atmosphere-became-heated-after-pages-of-a-religious-book-found-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सड़क पर धार्मिक पुस्तक के पन्ने मिलने से गर्माया माहौल, थाने पहुंची लोगों की भीड़... हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सड़क पर धार्मिक पुस्तक के पन्ने मिलने से गर्माया माहौल, थाने पहुंची लोगों की भीड़... हंगामा
Fri, 04 Apr 2025 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 06:12 AM IST
सार
जलालाबाद में धार्मिक पुस्तक के पन्ने सड़क पर मिलने की सूचना से आक्रोश फैल गया। लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। हालांकि, पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने माहौल शांत कराया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे में धार्मिक पुस्तक के पन्ने सड़क पर पड़े मिलने के बाद माहौल गर्मा गया। लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की है। हालांकि, पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। तहसील रोड स्थित पानी वाली टंकी की गली के मोड़ के पास हेयर ड्रेसर की दुकान के सामने धार्मिक पुस्तक के पन्ने फटे देखकर एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ देर में लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर हंगामा करने लगी। इसके बाद आरोपी पर कार्रवाई की मांग को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर थाने के गेट तक पहुंच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Bareilly News: 17 नामजद व 50 अज्ञात आरोपियों पर बलवे की रिपोर्ट, इज्जतनगर बवाल में पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन
उस समय सीओ अमित चौरसिया जलालाबाद और अल्हागंज पुलिस की बैठक ले रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोग जाने को तैयार नहीं हुए। बाद में जब पुलिस बाहर आई तो भीड़ तितरबितर हो गई। जानकारी होने पर एसडीएम दुर्गेश यादव भी पहुंच गए।
यह भी पढ़ें : Maharashta: व्हाट्सएप पर इतिहास पढ़ना बंद करें, औरंगजेब की कब्र को लेकर उठे विवाद पर राज ठाकरे
मौके पर कुछ नहीं मिला
सीओ अमित चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय उस जगह पहुंचे, जहां पन्ने फाड़कर गिराए जाने की बात कही गई थी। हालांकि पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला। माहौल खराब न हो, इसको लेकर सतर्क पुलिस ने बस्तियों में गश्त की। सूचना पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण भी मौके पर पहुंचीं।
एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने धार्मिक पुस्तक के कुछ पेज फाड़ दिए थे। इसे लेकर कुछ लोग विरोध करने आए थे। उन्हें समझाकर शांत कर दिया गए। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन