फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shahjahanpur temple two sevadars murder bodies burnt

यूपी: शाहजहांपुर में मंदिर के दो सेवादारों की निर्मम हत्या, परिसर में जलाए शव, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 09:57 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 01 Oct 2026 09:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर खुदागंज क्षेत्र में मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। उनके शवों को परिसर में जला दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो मंजर देख सन्न रह गए। 

विज्ञापन
shahjahanpur temple two sevadars murder bodies burnt
शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में पुराने शिव मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह दोनों के शव जली अवस्था मिले। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गांव के ही सुमित सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सुमित ने लोहे की रॉड से प्रहार कर साधुओं की हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर रॉड को बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गांव में बने शिव मंदिर में मूलरूप से शहर के अजीजगंज मोहल्ले के रहने वाले गोपालदास (75 वर्ष) करीब 40 वर्षों से सेवा कर रहे थे। उनके साथ उनके चेले गांव के ही रहने वाले बिहारी दास (60) भी सेवा करते थे। गांव का रहने वाला सुमित सिंह पिछले कई दिनों से दोनों साधुओं के पास जाकर बैठता था और उन्हें मंदिर छोड़कर जाने के लिए कहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात करीब दस बजे सुमित घर से लोहे का पाइप लेकर निकल गया। रात करीब 12 बजे वह मंदिर पहुंचा और तख्त पर सो रहे गोपालदास पर ताबड़तोड़ पाइप मारे। उनकी मौत के बाद पास में सो रहे बिहारीदास की भी हत्या कर दी। मंदिर में रखे घी-तेल आदि को डालकर दोनों के शव जला दिए। सुबह करीब छह बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने अंदर से धुआं उठते देखा तो मंदिर के सर्वेसर्वा शिवकुमार सिंह को फोन किया। 

मानसिक अस्पताल से चल रहा है सुमित का उपचार 

उन्होंने अपने बेटे को मौके पर भेजा तो दोनों साधुओं के शव बुरी तरह से जले मिले। वारदात के बाद सुमित घर जाकर सो गया। उसे पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर एसपी सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी ने बताया कि परिजनों ने सुमित का बरेली से मानसिक इलाज चलने की बात बताई है। शिवशंकर की तहरीर पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।।


यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में किसान के घर ईडी का छापा, रिश्तेदार ने किया 'खेल', दिल्ली से आई टीम ने की कार्रवाई
 

shahjahanpur temple two sevadars murder bodies burnt
दोहरे हत्याकांड से सहमे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार को ही लौटे थे गोपालदास 
गोपालदास कुछ समय पहले खुटार में ब्याही अपनी बेटी सरस्वती के पास गए थे। वहां से वह बुधवार को ही लौटे थे। उनकी हत्या की सूचना पर बृहस्पतिवार दोपहर पहुंची बेटी पिता को याद कर बिलख पड़ी। साथ में आए लोगों ने उन्हें संभाला। 

विसरा सुरक्षित
दोनों साधुओं का शव पूरी तरह से जल गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। 

shahjahanpur temple two sevadars murder bodies burnt
ग्रामीणों से जानकारी करतीं पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टाइमलाइन 
- बुधवार शाम करीब सात बजे सुमित मंदिर पहुंचा और तकरीबन आधे घंटे तक दोनों साधुओं के पास बैठा। 
- रात करीब आठ बजे वह घर पहुंचा और परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। 
- रात दस बजे वह घर से फोल्डिंग पलंग को लोहे का पाइप लेकर घर से निकला। 
- 10 से 12 बजे के बीच हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पहले वह करीब 40 मिनट तक दोनों लोगों के साथ सोने का नाटक करता रहा। 
- रात 12:30 वह घर आकर नहाने-धोने के बाद सो गया। 
- बृहस्पतिवार सुबह छह बजे ग्रामीणों की घटना की जानकारी हुई।
- सुबह सात बजे पुलिस मौके पर पहुंची। 
- सुबह आठ बजे आरोपी सुमित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 
- सुबह नौ बजे एसपी सौरभ दीक्षित और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 
- दोपहर करीब एक बजे एडीजी बरेली रमित शर्मा, डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed