फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Sports Club won the inaugural match

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर स्पोर्ट्स क्लब ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 18 Apr 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Sports Club won the inaugural match
शाहजहांपुर। कृभको के मैदान में बुधवार को शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट लीग का आगाज किया गया। लीग का पहला मैच शाहजहांपुर स्पोर्ट्स क्लब बनाम डायमंड क्लब के बीच खेला गया। इसमें शाहजहांपुर स्पोर्ट्स क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते उतरी शाहजहांपुर स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। खिलाड़ी अनय चौहान ने 58, रमन ने 18, रनजीत और विमल ने 16-16 रन का योगदान दिया। डायमंड क्लब के गेंदबाज अंशुल और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी डायमंड क्लब की टीम 24 ओवरों में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खिलाड़ी अनुराग ठाकुर ने 47, संजीव सक्सेना ने 25 रन बनाए। शिवांश मिश्रा ने तीन, सुधीर ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अनय चौहान रहे।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे मैच में क्राउन बैरियर क्लब ने इंडियन क्लब को तीन विकेट से हरा दिया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन क्लब ने 25 ओवरों में 158 रन बनाए। खिलाड़ी जैद खां ने 36, जफर ने 36 रन का योगदान दिया। क्राउन बैरियर क्लब की ओर से विपिन ने तीन, उत्कर्ष व सूरज सैनी ने 2-2 विकेट झटके। दूसरी पारी में क्राउन बैरियर क्लब ने 24 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान मयंक वर्मा ने 51 रन, विपिन ने 33 रन बनाए। इंडियन क्लब की ओर से उस्मान ने तीन और मोहसिन ने दो विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच विपिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच का उद्घाटन वाइस प्रेसीडेंट वर्क्स बीके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायरिंग शोभित वाजपेयी व रजत शर्मा द्वारा की गई। इस मौके पर संयुक्त मैनेजर नितेश कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र वन्कोटी, क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, सचिव आलोक मिश्र, को-आर्डिनेटर मनोज कुमार, फिरोज खां, वत्सल, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed