{"_id":"626a5941c4c9fc424e33b562","slug":"shahjahanpur-rural-area-power-cut-villagers-read-hanuman-chalisa-on-sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा विरोध: एक हफ्ते से नहीं आई इन गांवों में बिजली, उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने पढ़ी हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा विरोध: एक हफ्ते से नहीं आई इन गांवों में बिजली, उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने पढ़ी हनुमान चालीसा
Thu, 28 Apr 2022 02:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:37 PM IST
सार
ग्रामीण सचिन वर्मा, सर्वेश वर्मा, अवनीश गंगवार, इदरीश, मनोज आदि ने बताया कि एक हफ्ते से गांव में बिजली नहीं आ रही है। विद्युत निगम के अधिकारी न फोन उठाते हैं और न कार्यालय में मिलते हैं।
विज्ञापन
तिलहर में सब स्टेशन पर लोगों ने जताया विरोध, पढ़ी हनुमान चालीसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर में बिजली कटौती से आम जनमानस बुरी तरह त्रस्त हैं। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में कुछ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। तिलहर तहसील के आठ-दस गांवों में पिछले एक हफ्ते से बिजली नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर, राजनपुर, अजीजपुर नौगवां, सिउरा, पिंगरी पिंगरा, धन्योरा आदि गांवों के लोग तिलहर बिजली उपकेंद्र पहुंचे और किसी अधिकारी के न मिलने पर धरने पर बैठ गए। विरोध का अनूठा तरीका अपनाते हुए ग्रामीणों ने धरने में हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीण सचिन वर्मा, सर्वेश वर्मा, अवनीश गंगवार, इदरीश, मनोज आदि ने बताया कि एक हफ्ते से गांव में बिजली नहीं आ रही है। विद्युत निगम के अधिकारी न फोन उठाते हैं और न कार्यालय में मिलते हैं। एक्सईएन अशोक यादव ने बताया कि इन दिनों बिजली सप्लाई कम मिल रही है। कुछ जगह फाल्ट भी है।
विज्ञापन