फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur police has arrested an interstate smuggler gang going to sell opium worth 8 crores

OMG आठ करोड़ की अफीम: पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा, कार की डिग्गी से की जब्त; नकदी भी बरामद

Wed, 12 Jul 2023 05:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 05:54 PM IST
सार

शाहजहांपुर पुलिस ने 8 करोड़ की अफीम बेचने जा रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग को गिरफ्तार किया है। कार की डिग्गी से आठ करोड़ की अफीम बरामद हुई है।
सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस और एसओजी टीम को सफलता मिली है। 

विज्ञापन
Shahjahanpur police has arrested an interstate smuggler gang going to sell opium worth 8 crores
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से अफीम की खेप लेकर जा रहे अंतरराज्यीय पांच अफीम तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी कार की डिग्गी से आठ किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत आठ करोड़ रुपये है। उनके पास से एक लाख 67 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात करीब 2:10 बजे एसओजी प्रभारी आरपी सिंह और सेहरामऊ थाने के प्रभारी रोहित सिंह चेकिंग कर रहे थे। शाहबाद-हरदोई की तरफ जा रही कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार पांच लोग सकपका गए। तलाशी में उनकी कार की डिग्गी से आठ किलो अफीम बरामद हुई। तलाशी में नकदी, आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि भी बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइंस में एसपी अशोक मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने उत्तराखंड राज्य के जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना रुद्रपुर की लोक विहार कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह, थाना गदरपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी संदीप सिंह, गांव सकेनिया निवासी मनिंदर सिंह, पीलीभीत के थाना अमरिया निवासी इकबाल सिंह और झारखंड के जिला चतरा के थाना गिदौर निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उत्तराखंड के तीन तस्करों और पीलीभीत के इकबाल सिंह का संपर्क झारखंड के पवन से हुआ था। वहां के आदिवासियों से जंगलों से अफीम खरीदकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बिक्री करते थे। पवन ने ही आरोपियों का संपर्क झारखंड के लोकल लोगों से कराया था। चारों कार से वहां जाकर छह किलो अफीम लेकर आए थे। उनके साथ पवन भी उत्तराखंड में दो किलो अफीम की सप्लाई देने को साथ आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed