Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur-Paliya highway will be illuminated by November 15

Shahjahanpur News: 15 नवंबर तक जगमग होगा शाहजहांपुर-पलिया हाईवे

Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur-Paliya highway will be illuminated by November 15
पुवायां में खुटार रोड पर ओवरब्रिज पर लगाईं गईं लाइटें। संवाद - फोटो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर जल्द ही रात में उजाले का अहसास होगा और कोहरे आदि में सफर आसान हो जाएगा। शाहजहांपुर के गांव पैना के पास से खुटार के बीच हाईवे पर दूधिया लाइटें लगाई जा रहीं हैं। 15 नवंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पैना से खुटार तक निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। अभी फिनिशिंग बाकी है। हाईवे पर पुवायां में शाहजहांपुर रोड से जेबा रोड मोहम्मदी रोड को क्राॅस करते हुए खुटार रोड और खुटार में पुवायां रोड से बंडा रोड, पूरनपुर रोड को क्राॅस करते हुए मैलानी रोड तक ओवरब्रिज बनाया गया है।
विज्ञापन

दोनों ओवरब्रिज के पूरे हिस्से के साथ ही हाईवे किनारे कई स्थानों पर बनाए गए यात्री शेडों, बस स्टैंडों के पास और गांव गंगसरा, रामपुर कलां आदि में दूधिया लाइटें लगाईं गईं हैं। निर्माण कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक 15 नवंबर तक पुवायां और खुटार बाइपास की फिनिशिंग का काम पूरा हो जाएगा। इससे बाद हाईवे जगमग होने से लोगों को राहत मिलेगी। लाइटों के लिए कनेक्शन और एनओसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रेडियम पट्टी से भी रुकेंगे हादसे
हाईवे निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। हाईवे पर रेडियम पट्टी भी डाली जा रही है। घने कोहरे में भी रेडियम पट्टी चमकती रहती है। रेडियम पट्टी से बनाए गए संकेतकों से लोगों को हाईवे पर किनारों, यात्री शेड के स्थानों और गांव को जाने वाले रास्तों के बारे में पता चलता रहेगा और हादसों को रोकने में मदद मिलेगी। गांव सिंधौली, गंगसरा, रामपुर कलां में हाईवे किनारे जाली भी लगा दी गई है, इससे पशुओं आदि के हाईवे पर आने से रोकने में मदद मिलेगी। गांवों में लोग हाईवे को अचानक क्राॅस भी नहीं कर सकेंगे। इससे हादसे रुकेंगे।

--
हाईवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। हाईवे पर कुछ स्थानों पर फिनिशिंग का काम बाकी है। स्ट्रीट लाइटें लग चुकीं हैं, कनेक्शन भी मंजूर हो गए हैं। लाइन डाली जा रही है। दिवाली के कारण काम में कुछ देरी हो रही है, जल्द ही लाइटें जलने लगेंगी।
- योगेश शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, निर्माण कंपनी एसआरएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed