फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur News Tempo overturned due to roadways bus collision five members of family injured

शाहजहांपुर: रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो पलटा, एक परिवार के पांच सदस्य घायल

Sun, 09 Jan 2022 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 08:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस ने टेंपो को  टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर, हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Shahjahanpur News Tempo overturned due to roadways bus collision five members of family injured
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशप इंटर कॉलेज के कर्मचारी राजीव सिंह अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल हरदोई गए थे। रविवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टेंपो से वापस बरेली जा रहे थे। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तिलहर में बिलहरी गांव मोड़ के आगे एक ढाबे के सामने बरेली की ओर से आ रही सीतापुर डिपो की जनरथ रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो हाईवे पर ही पलट गया।

विज्ञापन


चालक बस छोड़ कर चला गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। आसपास के लोगों ने घायल राजीव सिंह, उनकी पत्नी अंकिता सिंह, पुत्र रूपेंद्र और पुत्री कैथरीन और आराधना को टेंपो से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने रास्ता साफ कर जाम खुलवाया। जिसके बाद बस के यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed