फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Municipal Corporation will now have 60 wards instead of 44

अब नगर निगम में होंगे 60 वार्ड, नवंबर में हो सकते चुनाव

Wed, 13 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Municipal Corporation will now have 60 wards instead of 44
शाहजहांपुर। नगर निगम के परिसीमन की प्रस्तावित अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए परिसीमन में नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद वार्डों की संख्या 44 से बढ़कर 60 हो जाएगी। नगर निगम ने एक हफ्ते में आपत्ति मांगी है।
विज्ञापन

साल 2018 में शाहजहांपुर नगर पालिका से नगर निगम बन गया था। इसके लिए रोजा और विस्तारित क्षेत्र को मिलाकर नगर निगम में शामिल कर लिया था लेकिन नगर निगम का चुनाव न होने की वजह से यहां परिसीमन नहीं हुआ था। अब नवंबर में नगर निगम के चुनाव संभावित हैं। इसके लिए वार्डों का परिसीमन करने के निर्देश शासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। पहले नगर पालिका में 44 वार्ड थे। अब नगर निगम में परिसीमन होने पर वार्डों की संख्या 60 हो जाएगी। अब नगर निगम के चुनाव कराने की कवायद तेज हो गई है। सर्वे का काम चल रहा है। इसके बाद, वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। परिसीमन की अधिसूचना नगर विकास प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की तरफ से की गई।
विज्ञापन

ये होंगे नगर निगम शाहजहांपुर के वार्ड
- चर्च कॉलोनी रोजा, बहादुरपुरा, लोधीपुर, सराय काईयां, चिनौर, अजीजगंज, खलीलशर्की, बृजबिहार कॉलोनी, सुभाषनगर, खिरनीबाग, अहमदपुर रेती, हयातपुरा, भारद्वाजी, नई बस्ती, बाबूजई, बाडूजई प्रथम, आवास विकास कॉलोनी, आदर्शन नगर रोजा, जियाखेल, दिलाजाक, फत्तेपुर रेती, एमनजई जलालनगर, लालपुर, ख्वाजा फिरोज, मोहम्मद जई, तिराही, अंटा, बीबीजई हद्दफ, सदर बाजार, जलालनगर बाहर चुंगी, ककरा, रोशनगंज, तिलहर जई, मक्कू बजरिया, दीवान जोगराज, ताजूखेल, अहमदपुर न्याजपुर, बिजलीपुरा, बक्सरियां, बाडूजई पेशावरी, सिंजई, हुंडालखेल, तारीन बहादुरगंज, अलीजई, दलेलगंज, तारीन टिकली, कटिया टोला, निसरजई, आनंदपुरम कॉलोनी, रंगीन चौपाल, महमंद जंगला, कांशीराम कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, युनुसखेल, मामूड़ी, किला, महमंद जलालनगर, तारीन जलालनगर, हाथीथान, गढ़ी गाड़ीपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगी गईं आपत्तियां
- नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि परिसीमन की कक्ष सीमाएं तय की गई हैं। इस पर किसी को कोई आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वह एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इसके बाद फाइनल प्रकाशन किया जाएगा, इसके आधार नगर निकाय का चुनाव कराया जाएगा।

60 पार्षद और मेयर के लिए तैयारी शुरू
- नगर निगम में पहली बार चुनाव होंगे। नगर पालिका रहने के दौरान तकरीबन 20 साल तक यहां सपा का वर्चस्व रहा था। 2017 के चुनाव में पूर्व चेयरमैन तनवीर खां की मां चुनाव जीती थीं लेकिन तब नगर निगम बनने के साथ ही बोर्ड भंग कर दिया गया था। तब से पांच साल बीत गए लेकिन चुनाव नहीं हो सका। अब वार्डों के परिसीमन के साथ ही पार्षद बनने के लिए नेता सामने आने शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों ने खुद को संभावित प्रत्याशी बताते हुए प्रचार सामग्री भी सड़क पर लगवानी शुरू कर दी है। वहीं मुख्य तौर पर भाजपा और सपा से मेयर पद के संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा मारामारी भाजपा के टिकट के लिए है। तकरीबन 50 लोग अपना दावा ठोक रहे हैं। वहीं सपा के टिकट के चक्कर में अंदरखाने के मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed