फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Master Plan: Bus and truck terminal will be built in Nawada Indepur at Bareilly Mor

शाहजहांपुर महायोजना: बरेली मोड़ पर नवादा इंदेपुर में बनेंगे बस और ट्रक टर्मिनल

Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Master Plan: Bus and truck terminal will be built in Nawada Indepur at Bareilly Mor
शाहजहांपुर। शहरी आबादी की अगले दो दशक की जरूरतों को ध्यान में रखकर गढ़ी गई शाहजहांपुर महायोजना-2031 के प्रस्तावित कार्य धरातल पर साकार होंगे तो शहर में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। कई सुनसान इलाके विकसित होंगे। रोडवेज बसों का नया टर्मिनल नवादा इंदेपुर गांव की आराजी पर बनेगा और वहीं ट्रकों का टर्मिनल बनाकर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित होगा।
विज्ञापन

शहर में वर्तमान रोडवेज स्टेशन लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग के उत्तर की ओर कायम है। इस कारण लखनऊ, दिल्ली, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद आदि स्थानों के लिए आने-जाने वाली बसों को शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों की सड़कों से निकालना पड़ता है। ऐसे में जेल रोड, केरूगंज, सराय काइयां आदि स्थानों पर आए दिन जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इसी तरह करीब एक दशक पहले फारवर्डिंग एजेंसियों को केरूगंज-बिसरात मार्ग पर स्थान सुलभ कराकर वहां ट्रांसपोर्ट नगर कायम किया गया, लेकिन ट्रक एजेंसियां शहर में मिश्रीपुर से लेकर चारखंभा और अजीजगंज तक बिखरी होने से वहां की सड़कें भारी वाहनों से घिरी रहती है। बस और ट्रक के नए टर्मिनल बन जाने से शहर की सड़कों पर जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

अधिकतम आबादी को मिलेगा लाभ
महायोजना-2031 में बस व ट्रक टर्मिनल नवादा इंदेपुर में बनाए जाने के प्रस्ताव के पक्ष में तर्क दिया गया है कि शहर की 75 प्रतिशत से अधिक आबादी लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग के दक्षिण दिशा में बसी है। लोगों को रोडवेज बस से यात्रा के लिए रेलवे पथ पार करके जाना होता है। लंबी दूरी वाले कई मार्गों की बसों को भी शहर की घनी बसावट के बीच से निकलना होता है। इसलिए भौगोलिक दृष्टि और शहर में जनसंख्या के घनत्व को देखते वर्तमान बस स्टेशन उपयुक्त नहीं है। यह अलग बात है कि मौजूद बस स्टेशन का नया भवन लाखों की लागत से हाल ही में बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस टर्मिनल के लिए जितिन प्रसाद कर चुके पत्राचार
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी वर्ष 2012 में बरेली मोड़ पर सैटेलाइट बस स्टेशन बनवाने को प्रदेश के तत्कालीन परिवहन मंत्री से पत्राचार कर चुके हैं। लोनिवि मंत्री प्रसाद उन दिनों केंद्र की यूपीए-2 सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री थे।
हम लंबे समय से कर रहे प्रयास
शहर के अंदर रोडवेज बसों और ट्रकों की घुसपैठ से आए दिन जाम की समस्या हो रही है। इसे देखते वर्ष 2012 में मैने रोडवेज स्टेशन बरेली मोड़ पर शिफ्ट कराने को कई मंत्रियों और अधिकारियों से पत्राचार किया था। मेरे प्रयास का समर्थन तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने भी किया और प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखा था। महायोजना के इस प्रस्ताव पर अमल होना जरूरी है। -अनूप वर्मा, कांग्रेस नेता, साउथ सिटी
शहर से बाहर ही बने ट्रांसपोर्ट नगर
बस टर्मिनल और ट्रांसपोर्ट नगर शहरी आबादी से बाहर ले जाने का प्रस्ताव बहुत अच्छा है क्योंकि इससे शहर के अंदर सड़कों पर भारी वाहनों के यातायात का अनावश्यक दबाव कम होगा। बस और ट्रक टर्मिनल के बीच फासला रखना भी जरूरी होगा। ट्रांसपोर्ट नगर नजदीक होने से बस टर्मिनल के पास ट्रकों का आवागमन बढ़ेगा और इससे बसों के संचालन में दिक्कत के साथ यात्रियों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। -अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए

15 दिन में प्राप्त हुईं 20 से अधिक आपत्तियां
शाहजहांपुर। महायोजना के नक्शा की प्रदर्शनी का गांधी भवन परिसर में गत 23 जुलाई को नगर आयुक्त ने फीता काटकर शुभारंभ किया था। तब से अब तक लगभग 20 आपत्तियां विभिन्न स्तरों पर प्राप्त हो चुकी हैं। प्रदर्शनी का संचालन करने बरेली के संभागीय नियोजन खंड कार्यालय से आए सुधीर कुमार यादव ने बताया कि आपत्तियां और सुझाव प्रदर्शनी की निर्धारित अवधि 21 अगस्त तक बरेली के संभागीय नियोजन खंड कार्यालय अथवा विनियमित क्षेत्र के स्थानीय कार्यालय को दिए जा सकते हैं। प्रदर्शनी में रखी पेटिका में भी लिखित आपत्तियां और सुझाव पत्र डाले जा सकते हैं। इन्हीं आपत्तियों के आधार पर मानचित्र में संशोधन कर महायोजना स्वीकृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed