{"_id":"6a5290bd1bbf5eb4a7010f48","slug":"shahjahanpur-knight-riders-won-the-match-by-four-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178733-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर नाइटराइडर्स ने चार विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर नाइटराइडर्स ने चार विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे मैदान पर शनिवार को शाहजहांपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजहांपुर नाइटराइडर्स ने शाहजहांपुर टाइगर को चार विकेट से हरा दिया। राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर टाइगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शाहरुख ने 29 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी खेली। अजय ने 20 और सलीम ने 25 रनों का योगदान दिया। शाहजहांपुर नाइटराइडर्स के राहुल ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर नाइटराइडर्स की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। इसमें राहुल ने 35 और इशांत ने 15 रनों का योगदान दिया। इसके बाद अजीम ने 34 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, टीम के सिर्फ चार विकेट गिरे। शाहजहांपुर टाइगर के गेंदबाज मनोज ने चार विकेट चटकाए। संवाद