फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Khushi Chaudhary won the gold medal at an international wrestling competition

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: शाहजहांपुर की खुशी ने जीता स्वर्ण पदक, तुर्की में ईरान की पहलवान को दी पटखनी

Sun, 20 Sep 2026 03:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 20 Sep 2026 03:32 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के अगरोली गांव की खुशी चौधरी ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने ईरान की पहलवान को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Shahjahanpur Khushi Chaudhary won the gold medal at an international wrestling competition
पहलवान खुशी चौधरी - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के अगरोली गांव की खुशी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खुशी ने ईरान की पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उनके घर पहुंचकर माता-पिता को बधाई दे रहे हैं। पिता पहलवान रामफल चौधरी खुशी में लोगों को मिठाई खिलाते नजर आए।

विज्ञापन


रामफल चौधरी मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की सफीदों तहसील के असरफाबाद गांव के रहने वाले हैं। वह अच्छे पहलवानों में शुमार रहे और आसपास के दंगलों में हिस्सा लेते थे। वर्ष 1988 में वह अपने गांव के सरपंच भी रहे। वर्ष 1998 में उन्होंने जैतीपुर के अगरोली गांव में जमीन खरीदकर परिवार सहित यहीं बस गए। पहलवानी छूटने के बाद भी खेल के प्रति उनका जुनून कायम रहा और उन्होंने बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में शुरू किया कुश्ती का प्रशिक्षण
रामफल ने बताया कि 11 भाई-बहनों में सबसे छोटी खुशी बचपन से ही खेलकूद में रुचि रखती थीं। पिता ने वर्ष 2018 में उन्हें हरियाणा के साईं सेंटर में प्रशिक्षण के लिए भेजा, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट से कुश्ती के गुर सीखे। पिछले तीन वर्षों से वह कोच राजेश के नेतृत्व में अभ्यास कर रही हैं। 24 अगस्त को हरिद्वार में हुई नेशनल चैंपियनशिप के 64 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने तुर्की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed